IBPS Clerk Prelims Exam Score Card 2022 Out: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन(IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रिलिमनरी परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने IBPS Clerk Prelims Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट
सितंबर में हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिमनरी परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 17 अगस्त को जारी किया गया था। प्रीलिम्स एग्जाम में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे और इसके लिए 60 मिनट का समय मिला था। अब इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
ऐसे होगी मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एटीट्यूड और जनरल अवेयरनेस सहित अन्य विषयों से 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 160 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
How to download IBPS Clerk Prelims Exam 2022 Scorecard
- सबसे पहले अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर 'Click here to view your scores of online preliminary examination for
CRP-Clerks XII ' पर क्लिक करें। - अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप IBPS Clerk Prelims Scorecard 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
क्लर्क के इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क XII के 6035 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
