जॉब्स

SSC LDCE Result 2017: आयोग ने जारी किया एलडीसीई पेपर II का रिजल्ट, ssc.nic.in पर चेक करें नोटिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 08:53 PM IST

SSC Lower Division Clerk LDCE Result 2017: कर्मचारी चयन आयोग ने लोअर डिविजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम (LDCE) 2017 पेपर II का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। आयोग पेपर II में सफल या असफल रहे अभ्यर्थियों के अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

Image

कर्मचारी चयन आयोग ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी एलडीसीई पेपर II का रिजल्ट जारी
  • कुल 393 अभ्यर्थी किए गए शॉर्टलिस्ट
  • ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं नोटिस

SSC Lower Division Clerk LDCE Result 2017, SSC LDCE Paper II Result 2017: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लोअर डिविजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम (LDCE) 2017 पेपर II का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने SSC LDCE Paper II 2017 में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग द्वारा यह परीक्षा 30 जुलाई 2017 को आयोजित की गई थी। हालांकि, अदालती मामलों के कारण पेपर II का परिणाम रोक दिया गया था। अब पेपर II के लिए सफल / असफल अभ्यर्थियों के अंक‌ भी आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा, सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और रेल मंत्रालय सहित अन्य सेवाओं के लिए हुई थी।

एसएससी एलडीसीई पेपर II में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download SSC LDCE 2017 Paper II Result Notice

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर 'Lower Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination (LDCE), 2017: Declaration of result of Paper-II for shortlisting of candidates for evaluation of Paper-I (Descriptive Paper)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट नोटिस का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं। ‌
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा में 199 अभ्यर्थी, सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा में 88, भारतीय विदेश सेवा में 15, रेल मंत्रालय में 63 और गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस के लिए 28 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article