SSC CHSL Tier 2 Result 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही टियर-2 का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं टियर 1 की परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक निर्धारित थी।
टियर-1 की परीक्षा मे सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। टियर-3 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, यहां उम्मीदवारों को टाइपिंग और डाटा एंट्री टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 2 Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
SSC CHSL Tier 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- ऊपर सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में सर्च होता है, तो अभ्यर्ती सफल माने जाएंगे।
