हरियाणवी

तलाक के ऐलान के बाद Sapna Choudhary को पति Veer Sahu ने दिखाई अकड़? टशनबाजी में बोले- 'बदनसीब'

Veer Sahu On Sapna Choudhary: सपना चौधरी के पति वीर साहू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो तब सामने आया, जब सपना ने तलाक का ऐलान किया है।

Image

veer sahu-sapna choudhary (photo credit- instagram)

Veer Sahu On Sapna Choudhary: हरियाणवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) से तलाक लेने का ऐलान किया है, जिससे फैंस हैरान रह गए। कुछ समय पहले ही सपना और वीर के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब उन्होंने इन खबरों को फेक बताया था, लेकिन अब उन्होंने फैंस को झटका देते हुए खुलासा किया है कि वह वीर साहू से तलाक लेने की अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। सपना ने पति वीर पर अपमानित करने का आरोप लगाया है और अब वीर साहू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें बदनसीब कहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बेवफा निकली है तू...', ब्रेकअप के बाद Avinash Mishra ने Eisha Singh को सरेआम मारा ताना, क्लब में किया तमाशा!

    वीर साहू ने सपना चौधरी को मारा ताना

    सपना चौधरी के पति वीर साहू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीर का ये वीडियो तब सामने आया, जब सपना ने तलाक का ऐलान किया था। इस वीडियो में वीर ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसे सपना चौधरी से ही जोड़ा जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीर साहू ब्राउन कलर का ओवरकोट पहने अपनी कार के आगे खड़े हैं और टशन दिखा रहे हैं। इस वीडियो के बेकग्राउंड में शायरी चलती है, जिसमें कहा गया है, 'आप बेवजह शोर कर रहे हैं. आप जैसे बदनसीबों को हम हंसते-हंसते टाल देते हैं।' फैंस का मानना है कि वीर ने यहां पर सपना को बदनसीब का टैग दिया है। हालांकि, इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ वीर ने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है, जिससे साफ है कि वीर अपनी पर्सनल लाइफ पर लोगों की राय पर ध्यान ही नहीं देना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aly Goni-Jasmin Bhasin जल्द करने वाले हैं शादी? मुनव्वर फारूकी ने दी मुबारकबाद

      तलाक पर क्या बोली थीं सपना चौधरी

      बता दें कि तलाक का ऐलान करने के बाद सपना चौधरी एनएमएफ न्यूज को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक लेने की वजह बताई थी। सपना ने कहा था, 'मुझे बाद में यह एहसास हुआ कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। मुझे खुद पर भी ध्यान देना चाहिए था। मैं ऐसा नहीं कर पाई और मैं खुद कहीं खो गई थी। मैं रिश्तों में उलझ गई थी।' इस मौके पर सपना ने उन लोगों को खरी खोटी सुनाई, जो उन्हें मां बनने के बाद काम करने पर ताने देते हैं और बच्चे पालने का ज्ञान देते हैं। आखिर में सपना से दूसरी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि अभी उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article