जॉब्स

DRDO में करियर बनाने का सबसे आसान मौका, ITI डिप्लोमा होल्डर व डिग्री धारक कर सकते हैं अप्लाई

DRDO Apprentice Recruitment 2024 Apply Online: DRDO में करियर बनाने का मौका आया है। यहां अप्रेंटिसशिप के लिए आवेन मंगाए गए हैं, इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 200 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हा चुकी है।

Image

डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2024 (image - canva)

DRDO Apprentice Recruitment 2024: Defence Research and Development Organisation में काम करना गर्व की बात है। अक्सर लोग इस तरह के सवाल इंटरनेट पर पूछते हैं कि DRDO मे करियर कैसे बनाएं, बता दें सबसे आसान तरीका होता है अप्रेंटिसशिप। जी हां, DRDO Apprentice Vacancy 2024 का मौका आया है, इस भर्ती अभियान के जरिये आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर और बीई बीटेक जैसे डिग्री धारक कोई भी आवेदन कर सकता है। अगर आप इस सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो इस खबर को पूरी पढ़ें।

DRDO Apprentice Recruitment 2024 Apply Online

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) की इस भर्ती अभियान के लिए DRDO Official Website drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DRDO Apprentice Recruitment 2024 पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका होगा। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 40 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस आईटीआई पास आउट के लिए 120 पद रिक्त होंगे।

DRDO Apprentice Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल में बीई/बीटेक होना चाहिए, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए डिप्लोमा इन ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल में डिप्लोमा होना चाहिए और आखिरी में ट्रेड अप्रेंटिस आईटीआई पास आउट (एनसीवीटी/एससीवीटी एफिलिएशन) के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, और सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक) सर्टिफिकेट होना चाहिए।

DRDO Apprentice Recruitment 2024 क्या चाहिए उम्र

उम्मीदवारों की उम्र 1 अगस्त 2024 को न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए।

DRDO Apprentice Recruitment 2024 अंतिम तारीख

गौरतलब है पहले आवेदन करने की जरूरत होती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तारीख से 21 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं, अब आवेदन 24 से शुरू हुए हैं तो मान कर चलिए 14 अक्टूबर तक आवेदन मान्य होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article