जॉब्स

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होम गार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 10285 पदों के लिए होगी परीक्षा, यहां करें डाउनलोड

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Released: दिल्ली में होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ होम गार्ड्स दिल्ली की तरफ से 10285 होम गार्ड पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

दिल्ली होम गार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Released: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ होम गार्ड्स दिल्ली की तरफ से दिल्ली होम गार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। दिल्ली में होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10,285 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 फरवीर 2024 तक का समय दिया गया था। अब फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Home Guard Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News updates पर क्लिक करें।
  • अब Admit Card of Delhi Home Guard के लिंक पर जाएं।
  • यहां dghgenrollment.in के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Delhi Home Guard Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

इन बातों का रखें ध्यान

सुनिश्चित करें कि आपने अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि सही ढंग से दर्ज की है। Hall Ticket पर दिए गए सभी विवरण ध्यान से पढ़ें, जैसे परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश। आपको परीक्षा केंद्र पर अपना आधार कार्ड अवश्य ले जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँचें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article