अध्यात्म

अगले 33 दिन इन 3 राशियों के कटेंगे सुख-समृद्धि में, ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि में रहेंगे वैभव के दाता शुक्र

Shukra Gochar 2026: अगस्त 2026 के पहले दिन यानी आज सुबह-सुबह शुक्र ग्रह ने गोचर किया है। चलिए जानें शुक्र के इस गोचर के समय और आज से राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में।

Image

इन 3 राशियों के जीवन में शुक्र गोचर से बढ़ेंगी खुशियां

Shukra Gochar 2026 Date, Time & Effect: शुक्र को बहुत ही शक्तिशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। जीवन में व्यक्ति को जो भी छोटा-बड़ा सुख मिलता है, उसके पीछे शुक्र ग्रह की खास भूमिका होती है। दरअसल, शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में धन, प्रेम, लग्जरी लाइफ, कला, सुंदरता, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं का दाता माना गया है। जब कभी भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तब-तब राशियों के जीवन में परिवर्तन जरूर आता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज अगस्त 2026 के पहले दिन शुक्र ग्रह का गोचर हुआ है। इस गोचर के समय, महत्व और प्रभाव के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

शुक्र गोचर का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त 2026 यानी आज वैभव के दाता ग्रह शुक्र ने कन्या राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी बुध हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा दिया गया है। शुक्र का ये गोचर आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर हुआ है। अब 2 सितंबर 2026 तक शुक्र कन्या राशि में ही रहेंगे। इस दिन उनका गोचर दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट के आसपास होगा। ऐसे में 33 दिन तक शुक्र ग्रहों के राजकुमार की राशि में रहेंगे।

शुक्र गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं, जिनके जातकों की कुंडली के पंचम भाव पर इस गोचर का प्रभाव पड़ा है। ऐसे में अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और पुरानी इच्छाएं पूर्ण होंगी। इसके अलावा नए के साथ-साथ पुराने निवेशों से भी लाभ होगा। लव लाइफ की बात करें तो वो सुखद चलेगी।

कर्क राशि

जिन लोगों की राशि कर्क है, उनके तीसरे भाव पर शुक्र के इस गोचर का असर हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपको सम्मान मिलेगा। लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे और आपके साथ वक्त बिताएंगे। इसके अलावा किसी पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो वो चिंता का कारण नहीं बनेगी।

मकर राशि

शुक्र ग्रह के इस गोचर का सीधा प्रभाव मकर राशि वालों के नवम भाव पर हुआ है। उम्मीद है कि इन 33 दिनों में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। साथ ही शहर से दूर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो उसमें स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी, बल्कि पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। युवाओं की त्वचा में निखार आएगा और वो पहले से ज्यादा Confident रहेंगे।

शुक्र गोचर के प्रभाव को बढ़ाने के उपाय

यदि आप शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से भगवान शिव या माता लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही देवी संतोषी की उपासना और घर में शुक्र यंत्र की स्थापना करने से आपको व आपके परिवार वालों को लाभ हो सकता है। इसके अलावा दूध, दही, अक्षत और चंदन जैसी सफेद रंग की चीजों का आप समय-समय पर दान कर सकते हैं।

''बता दें कि यहां दिया गया राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और अन्य योगों के आधार पर वास्तविक परिणाम अलग हो सकते हैं।''

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article