एजुकेशन

22 की उम्र में बिना कोचिंग UPSC पर निशाना, जानें कौन हैं GenZ आईपीएस अभिजीत पाटील

GenZ IPS Abhijeet Patil Success Story: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करना सबके बस की बात नहीं होती। कड़ी मेहनत और लगन के बाद ही इस परीक्षा में सफलता मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस से मिलवा रहे हैं जिन्होंने 22 साल की उम्र में बिना कोचिंग सिविल सेवा पास कर इतिहास रच दिया।

Image

आईपीएस अभिजीत पाटिल

GenZ IPS Abhijeet Patil Success Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करना सबके बस की बात नहीं होती। कड़ी मेहनत और लगन के बाद ही इस परीक्षा में सफलता मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस से मिलवा रहे हैं जिन्होंने 22 साल की उम्र में बिना कोचिंग सिविल सेवा पास कर इतिहास रच दिया। हम बात कर रहे हैं GenZ आईपीएस अभिजीत पाटील की। 11 जून 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मे अभिजीत पाटिल ने 2022 में 470वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी।

अभिजीत पाटील महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मे। साल 1999 में 11 जून को उनका जन्म हुआ। उनके पिता बृहन्मुंबई नगर निगम में चीफ ऑडिटर और मां सिंचाई विभाग में काम कर चुकी हैं। अभिजीत की दो बहने हैं। अभिजीत ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 470 हासिल की है। वे राजस्थान कैडर के सबसे यंगेस्ट आईपीएस हैं। अभिजीत से पहले, सबसे कम उम्र में IPS बनने वाले विकास सांगवान और देशमुख पेरिस अनिल थे, जो 23 की उम्र में IPS बने थे।

यूपीएससी मेन्स एग्जाम में अभिजीत पाटील को 772 (1750 में से) और इंटरव्यू में 180 (275 में से) नंबर यानी 2025 में 952 अंक मिले थे। उन्हें चूरू के राजगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली फील्ड पोस्टिंग मिली है। IPS अधिकारी अभिजीत पाटील की साल 2026 में उम्र 26 साल हो चुकी है! वे राजगढ़ से पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ASP (अंडर ट्रेनी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

अभिजीत पाटील एजुकेशन

उन्होंने सिविल और एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक के अंतिम वर्ष में ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि ग्रेजुएशन का रिजल्ट जारी होने से पहले ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी। बहुत कम उम्र में यूपीएससी एग्जाम क्वालीफाई करने वाले अभिजीत हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article