SSC GD Admit Card 2025 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 फरवरी, 2025 को होने वाली कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। (SSC GD Admit Card 2025 in Hindi) बता दें, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अलग अलग दिनों पर आयोजित की जा रही है, जिसके लिए एसएससी अलग अलग दिनों पर एडमिट कार्ड जारी कर रहा है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा और उसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा।
SSC GD Admit Card 2025 How to Download
एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- SSC GD Admit Card 2025 Login सक्सेसफुली करने के बाद SSC GD Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
- SSC GD Admit Card 2025 Download करें।
- SSC GD Admit Card 2025 Pdf Download करें।
आयोग ने पहले बताया था कि कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा के लिए परीक्षा शहर का विवरण प्रत्येक परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा और एडमिट कार्ड (प्रवेश प्रमाण पत्र-सह-कमीशन कॉपी) प्रत्येक परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीखें
परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के बारे में
परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक दो अंकों का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा में सिपाही के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
किन विभागों में मिलेगी नौकरी
भर्ती अभियान के माध्यम से, आयोग का लक्ष्य सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (AR) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के 39481 रिक्त पदों को भरना है।
