जॉब्स

BSSC Field Assistant Recruitment 2025: बिहार कृषि विभाग में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

BSSC Field Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (BSSC Field Assistant Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

BSSC Field Assistant Recruitment 2025: बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट की वैकेंसी

BSSC Field Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri: कृषि विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSSC Field Assistant Recruitment) खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (BSSC Field Assistant Vacancy) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 अप्रैल 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 21 मई 2025 है। यहां आप बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Aggriculture Department Vacancy: कैटेगिरी वाइज वैकेंसी

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 79
  • अनुसूचित जाति (SC) - 35
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 20
  • अन्य पिछड़ा वर्ग - 37
  • पिछड़ा वर्ग - 21
  • पिछड़े वर्ग की महिलाएं - 07
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 20

BSSC Field Assistant Qualification: शैक्षणिक वर्ग

बिहार एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आई.ए.सी/कृषि डिप्लोमा होना चाहिए। ध्यान रहे यहां आई.ए.सी या कृषि डिप्लोमा के अलावा कोई अन्य योग्यता मान्य नहीं होगी। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

BSSC Field Assistant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSSC Field Assistant Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

BSSC Field Assistant Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 540 रुपये जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article