HCL Apprentice Recruitment 2026: एचसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 है। यहां आप एचसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन की प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
HCL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित तारीख
- आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 5 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date To Apply) - 24 नवंबर 2026
- शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवार लिस्ट डेट (Short Listed Candidates List Date) - 8 दिसंबर 2026
HCL Apprentice Qualification, Age Limit: एचसीएल अप्रेंटिस क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के मेट माइन्स, शॉट फिटर/ब्लास्टर, ड्राइवर कम मेकेनिक और मेकेनिक डीजल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
HCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: एचसीएल अप्रेंटिस के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले HCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेद स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3548 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
HCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/इडब्ल्यूएस (EWS) - कोई आवेदन शुल्क नहीं है
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/पीडब्ल्यूडी (PWD) - कोई आवेदन शुल्क नहीं है
यहां आप एचसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
