CBSE Special Exam 2026 Date Sheet: CBSE यानी 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' ने वेस्ट एशिया में रहने वाले उन छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है, जो इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण अपनी नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए संबंधित देशों में निर्धारित केंद्र बनाए जाएंगे। CBSE ने आवेदन करने वाले छात्रों की लिस्ट (LOC) के आधार पर हर देश में एक परीक्षा केंद्र तय किया है।
छात्र अपनी परीक्षा की तारीख और विषय के हिसाब से टाइम टेबल जरूर देख लें।
एडमिट कार्ड कब आएंगे?
CBSE स्पेशल परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगे। छात्र उसी लॉगिन अकाउंट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका इस्तेमाल उन्होंने आवेदन करते समय किया था। एडमिट कार्ड उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे, जिन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए LOC जमा की है। CBSE Special Exam 2026 Date Sheet Pdf
| तारीख और दिन | विषय (सब्जेक्ट कोड) | परीक्षा का समय |
| 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) | राजनीति विज्ञान (028) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) | अर्थशास्त्र (030) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) | गणित (041) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) | एप्लाइड मैथमेटिक्स (241) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | मनोविज्ञान (037) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | बिजनेस स्टडीज (054) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर (845) | सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) | जीव विज्ञान (044) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) | इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (802) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) | मार्केटिंग (812) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) | मल्टीमीडिया (821) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (843) | सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) | गृह विज्ञान (064) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) | इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (065) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) | कंप्यूटर साइंस (083) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) | इंग्लिश कोर (301) | सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक |
| जरूरी जानकारी | विवरण |
| बोर्ड | CBSE |
| परीक्षा | स्पेशल परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 23 से 28 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड | 12 अक्टूबर 2026 से |
| परीक्षा शुरू होने का समय | सुबह 10:30 बजे |
| ज्यादातर पेपर का समय | दोपहर 1:30 बजे तक |
| कुछ विषयों की परीक्षा | दोपहर 12:30 बजे तक |
इन बातों का रखें ध्यान
छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और फोटो जैसी जानकारी जांच लें। किसी तरह की गलती होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की ओरिजिनल हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और दूसरे प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
