टीवी मसाला

Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...

Dipika Kakar Health Problem In Delhi: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 4 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कम बैक किया है। एक्ट्रेस हाल ही में दिल्ली आई थीं, लेकिन यहां आने के बाद उनकी तबीयत नासाज हो गई है।

Image

Dipika Kakar की तबीयत हुई नासाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Dipika Kakar Health Problem In Delhi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ ने इंडस्ट्री में 'ससुराल सिमर का' के जरिए खूब वाहवाही बटोरी थी। एक्ट्रेस ने यूं तो एक्टिंग से दूरी बना ली थी। लेकिन करीब 4 सालों बाद दीपिका कक्कड़ ने अपने और शोएब इब्राहिम के म्यूजिक वीडियो 'मेहंदी से लिखदे मेरा नाम' के साथ वापसी की है। उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं हाल ही में दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रुहान के साथ दिल्ली आई थीं। लेकिन यहां से जाते-जाते एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Niti Taylor से बूढ़े डायरेक्टर ने की थी साथ सोने की मांग, दर्द बयां कर बोलीं- उसे दूसरी लड़कियों के साथ भी...

    दीपिका कक्कड़ अपने पति और एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में नजर आईं। व्लॉग में एक्टर ने दिखाया कि वह और दीपिका एक शादी का हिस्सा बने, जहां उनका म्यूजिक वीडियो भी चलाया गया। शादी में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को लोगों ने खूब प्यार दिया। हालांकि जिस दिन उन्हें दिल्ली आना था, उस दिन दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ गई। शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ को सर्दी हो गई है। एक्टर ने बताया कि दीपिका से पहले उनके बेटे रुहान की भी तबीयत खराब हो गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में कदम रखेंगे प्रिंस नरूला, 9 साल बाद लौटेंगे करेंगे सलमान संग स्क्रीन शेयर?

    Dipika Kakar की तबीयत हुई नासाज

    Dipika Kakar की तबीयत हुई नासाज

      दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने व्लॉग में कहा, "मेरी हालत डाउन हो गई है।" वहीं शोएब ने कहा, "पहली बार ऐसा हुआ है कि हम दिल्ली आए हैं और यहीं से घर जा रहे हैं। क्योंकि स्थिति ही ऐसी है।" एक्ट्रेस ने बताया कि वे इस बार दिल्ली के बाहरी इलाके में रह रहे थे, जिससे कहीं जा भी नहीं पाए। हालांकि शादी में उनका बहुत ख्याल रखा गया। व्लॉग में एक्ट्रेस खांसते हुए भी दिखाई दीं। बता दें कि इंफ्यूजन के कारण दीपिका कक्कड़ को पहले भी खांसी की परेशानी हो चुकी है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article