लाइफस्टाइल

Navratri Rangoli Design: घर के मेन गेट से पूजा घर तक, यहां देखें आसान और लेटेस्ट रंगोली के आइडियाज

Navratri Rangoli Design Simple and easy, नवरात्रि के रंगोली डिजाइन फोटो: नवरात्रि के शुभ अवसर पर आंगन में माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है। तो ये वाली रंगोली की सारी ही डिजाइन्स बेस्ट हो सकती हैं। देखें नवरात्रि रंगोली डिजाइन, दुर्गा पूजा के रंगोली डिजाइन फोटो।

Image

Navratri Rangoli Design Photo, Durga puja ke rangoli design

Navratri Rangoli Design Simple and easy, नवरात्रि के रंगोली डिजाइन फोटो: नवरात्रि का त्योहार आते ही घर की सफाई, पूजा की तैयारी और सजावट का सिलसिला शुरू हो जाता है। कोई मंदिर को फूलों से सजाता है, तो कोई दरवाजे पर तोरण लगाकर मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी करता है। लेकिन घर की सजावट तब और खास लगती है, जब मुख्य दरवाजे या पूजा के कोने में रंग-बिरंगी रंगोली बनी हो। रंगोली न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाती है, बल्कि त्योहार के माहौल में भी रंग भर देती है।

अगर आपको भी नवरात्रि माता रानी के स्वागत में अपने घर में सुंदर सी रंगोली के डिजाइन बनाने हैं। तो यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल और सबसे ट्रेंडी रंगोली के डिजाइन फोटो, जिन्हें आप आसानी से कॉपी कर सकते हैं। बिगिनर्स के लिए भी दुर्गा पूजा तो नवरात्रि के ये रंगोली डिजाइन बढ़िया हैं। देखें लेटेस्ट, सिंपल, ईजी नवरात्रि के रंगोली डिजाइन, दुर्गा पूजा रंगोली फोटो 2026।

1. कमल के फूल वाली रंगोली डिजाइन

कमल के फूल का डिजाइन नवरात्रि की सजावट के लिए खूबसूरत विकल्प है। आप बीच में एक बड़ा कमल बनाएं और उसके चारों ओर छोटी पंखुड़ियां जोड़ें। गुलाबी, लाल, पीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल करने से डिजाइन खिलकर नजर आएगा। अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं, तो पहले चॉक से इसकी आउटलाइन बना लें। इसके बाद धीरे-धीरे रंग भरें। पूजा घर के सामने यह डिजाइन खास तौर पर सुंदर लगेगा।

2. मां दुर्गा के चरणों वाली रंगोली

नवरात्रि में मां दुर्गा के स्वागत के लिए चरणों की आकृति वाली रंगोली भी बना सकती हैं। दरवाजे से पूजा स्थल की ओर छोटे-छोटे चरण बनाएं और आसपास लाल रंग, पीले फूलों या सफेद बिंदियों से सजावट करें। यह डिजाइन कम जगह में भी बनाया जा सकता है। अगर आपके घर का प्रवेश द्वार छोटा है, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

3. फूलों से बनाएं रंगोली

अगर आप रंगों के बजाय प्राकृतिक चीजों से सजावट करना चाहती हैं, तो फूलों की रंगोली बनाएं। इसके लिए गेंदे की पंखुड़ियां, गुलाब की पंखुड़ियां और हरी पत्तियां इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले गोल आकार बनाएं। फिर अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियों से इसकी परतें तैयार करें। बीच में एक छोटा दीया रख देने से सजावट और भी आकर्षक लगेगी। इस डिजाइन को बनाने के बाद सफाई करना भी आसान रहता है।

4. गोल और ज्यामितीय पैटर्न वाली रंगोली

मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए गोल आकार, त्रिकोण और छोटी-छोटी बिंदियों वाली रंगोली बढ़िया विकल्प है। इसमें आप दो या तीन रंगों का इस्तेमाल करके भी शानदार डिजाइन बना सकती हैं। बीच में एक छोटा गोला बनाएं और उसके चारों ओर समान दूरी पर पंखुड़ियां या त्रिकोण बनाएं। एक जैसे आकार रखने से रंगोली साफ-सुथरी और संतुलित दिखाई देगी।

5. दीयों वाली रंगोली डिजाइन

नवरात्रि की शाम को रंगोली के आसपास छोटे दीये रखना सजावट को खास बना सकता है। इसके लिए गोल या चौकोर डिजाइन बनाएं और किनारों पर दीये रखने की जगह छोड़ दें। लाल, पीले, नारंगी और सफेद रंगों का मेल अच्छा लगेगा। ध्यान रखें कि असली दीयों को रंगोली के सूखे रंगों और ज्वलनशील सजावटी सामान से सुरक्षित दूरी पर रखें।

6. छोटे घर के लिए मिनिमल रंगोली

अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो छोटी रंगोली भी घर की सुंदरता बढ़ा सकती है। दरवाजे के एक कोने में छोटा फूल, पत्तियों का पैटर्न या चारों ओर बिंदियों वाला गोल डिजाइन बनाएं। आप रंगोली बनाने के लिए चावल के आटे, फूलों या बाजार में मिलने वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। कम रंगों में भी साफ डिजाइन बहुत सुंदर लगता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article