जॉब्स

बिहार स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर वैकेंसी! 4500 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 40 हजार रुपये

Bihar CHO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर भर्ती (Bihar CHO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बिहार सीएचएस भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar CHO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar CHO Recruitment) खबर है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती (Bihar Health Department Recruitment) जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 मई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Bihar CHO Recruitment 2025

अनारक्षित वर्ग (General Category) 979
अनुसूचित जाति (SC) 1243
ईडब्ल्यूएस245
अनुसूचित जनजाति (ST)55
ईबीसी (EBC) 1170
बीसी (BC)640
डब्ल्यूबीसी (WBC) 168
कुल पदों की संख्या4500

Bihar Health Department Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

बिहार स्वास्थ्य विभाग के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग का डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

Bihar CHO Recruitment 2025: आयु सीमा

बिहार स्वास्थ्य विभाग के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 से 45 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Bihar CHO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar CHS Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरी भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेस स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar CHO Recruitment 2025: सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न

बिहार स्वास्थ्य विभाग के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। वहीं एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां जनरल नॉलेज से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नॉलेज एप्लिकेशन/रीजनिंग से 20 मार्क्स के 20 सवाल पूछे जाएंगे। न्यूमेरिकल एबिलिटी, टेक्निकल से 20 नंबर के 20 सवाल होंगे। यहां कुल 120 नंबर के 80 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article