NLC Recruitment 2022: एनएलसी ने अप्रेंटिस के 550 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्‍लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 11:58 PM IST

NLC Recruitment 2022: एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पद के लिए ढेरों वैकेंसी निकाली है। अधिक जानकारी एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

NLC Recruitment 2022: एनएलसी ने अप्रेंटिस के 550 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्‍लाई

NLC Recruitment 2022: एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेडों के लिए अप्रेंटिस की बंपर भर्ती निकाली है। इसके जरिए करीब 550 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हुई है। इच्छुक एवं योग्‍य आवेदक 15 फरवरी, 2022 तक अप्‍लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाना होगा। तो क्‍या है आवेदन की प्रक्रिया, योग्‍यता और किन पदों पर होगी भर्ती आइए जानते हैं डिटेल। 

स्नातक अप्रेंटिस के इन पदों पर होगी भर्ती 

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 70 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 10 पद
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग: 10 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 35 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 75 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 20 पद
केमिकल इंजीनियरिंग: 10 पद
माइनिंग इंजीनियरिंग: 250 पद






तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए पद 

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 85 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 10 पद
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग: 10 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 35 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 90 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 25 पद
माइनिंग इंजीनियरिंग: 30 पद
फार्मेसी: 15 पद






योग्‍यता 
1.
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त  विश्वविद्यालय द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी (पूर्णकालिक) में डिग्री होनी चाहिए। 
2.अधिकृत संस्थान द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी (पूर्णकालिक) में डिग्री।
3.समकक्ष के रूप में राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों (पूर्णकालिक) की स्नातक परीक्षा पास।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं अप्‍लाई 
रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एनएलसी इंडिया के महाप्रबंधक को महाप्रबंधक, लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर, एनएलसी इंडिया लिमिटेड ब्लॉक:20. नेवेली - 607 803 पर भेजना होगा। पंजीकरण फॉर्म सेल्‍फ अटेस्‍टेड होना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज की कॉपी भेजनी होगी।  


End of Article