जॉब्स

AIIMS देवघर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 60 हजार से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

AIIMS Deoghar Recruitment 2024, Sarkari Naukri: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर ने सीनियर रेजिडेंट के 107 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60000 रुपये से ज्यादा सैलरी दी जाएगी। यहां आप एम्स देवघर के सीनियर रेजिडेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

Aiims Deoghar Recruitment 2024: एम्स देवघर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पद निकली वैकेंसी

AIIMS Deoghar Recruitment 2024, Sarkari Naukri: एम्स में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर ने एक साल के अनुबंध के लिए सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (AIIMS Deoghar Recruitment) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना (AIIMS Deoghar Vacancy) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 107 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन के लिए जल्द ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप एम्स देवघर के सीनियर रेजिडेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

AIIMS Deoghar Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

एम्स देवघर के सीनियर रेजिडेंट के कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एनोस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर 18 पद, जनरल सर्जरी 9 पद, सामान्य दवा के 5 पद, प्रसूति एवं स्त्री रोग के 5, नेत्र विज्ञान के 4, हड्डी रोग के 3, जीव रसायन के 2 पदों पद भर्ती की जाएगी।

AIIMS Deoghar Senior Resident Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमडी/एमएस या डीएनबी होना चाहि। इसके अलावा किसी भी संस्थान में सीनियर रेजीडेंसी के तौर पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कम से कम 45 वर्ष होनी चाहिए। यहां एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में कम से कम 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

AIIMS Senior Resident Recruitment: ऐसे करें आवेदन

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर के सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय, चौथे फ्लोर, प्रशासनिक ब्लॉक देवघर-814152 झारखंड भेजना होगा। इसके अलावा एप्लीकेशन फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी sr.recruitment@aiimsdeoghar.edu.in मेल कर दें।

AIIMS Senior Resident Vacancy: मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक यहां सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article