एजुकेशन

School Closed Today: यूपी के इस जिले में कक्षा 8वीं तक आज बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का आदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 25, 2026, 05:45 AM IST

Varanasi School Closed: वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन ने आज यनी 25 अगस्त को सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

Image

Varanasi School Closed: यूपी के वाराणसी में आज 25 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

Varanasi School Closed: पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (Varanasi School Closed) रहा है। प्रयागराज, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, चित्रकूट और बाराबंकी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की (Varanasi School Closed Today) गई है। वहीं वाराणसी और प्रयागराज में गंगा नदी में उफान के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसके चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने यहां आज यनी 25 अगस्त को सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी की ओर से सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

Varanasi School Closed

जारी सूचना के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा तथा आगामी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 25 अगस्त 2026 को कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

School Closed In Varanasi: विद्यालय प्रबंधन आदेश का पालन करें

बता दें अधिकरी ने सभी विद्यालय विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को इस आदेश का पालन करने के लिए कहा है। साथ ही विद्यालयों को मौसम की स्थिति देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

End of Article