अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में बंपर लाभ, पढ़ें 25 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 August 2026 : 25 अगस्त को सावन का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं।

Image

25 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 25 August 2026 : आज गुरु कर्क, सूर्य-बुध-केतु सिंह, चंद्रमा मकर, राहु कुंभ, शनि मीन, शुक्र कन्या और मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष का प्रदोष है और मंगलवार होने के कारण भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। चंद्रमा शनि की राशि मकर में रहेंगे। आज शिवपुराण का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। रात में घर के मंदिर में हनुमान जी के सामने चारों दिशाओं में दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। पथिकों को गुड़ और ठंडा पानी पिलाएं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। अन्न दान करें। सुबह उदित सूर्य को प्रणाम करें और पिता का आशीर्वाद लें।

मेष राशि

पंचम भाव में सूर्य और दशम भाव में चंद्रमा का गोचर नौकरी और व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। गुरु चतुर्थ और मंगल तृतीय भाव में रहकर बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में जल्द पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

पंचम भाव में शुक्र और एकादश भाव में शनि का गोचर लाभ देगा। आज का दिन बिजनेस के लिए सफलता वाला रहेगा। नौकरी में रुका हुआ धन मिल सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। तृतीय भाव में मंगल और भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। धन का आगमन होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अपराजिता का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध और सूर्य तृतीय भाव में हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। द्वितीय भाव में गुरु और अष्टम भाव में चंद्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल संकेत दे रहे हैं। यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नए व्यवसाय की ओर बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

शुभ अंक: 04 और 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

सप्तम भाव में चंद्रमा और राशि में गुरु का गोचर शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मंगल का गोचर भी अनुकूल परिणाम देगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। नौकरी और कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। लव लाइफ में तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

गुरु व्यय भाव में और चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। सूर्य आपकी राशि में स्थित हैं। नौकरी में चंद्रमा और गुरु का प्रभाव किसी नए पद या जिम्मेदारी से लाभ दिला सकता है। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। मंगल और बुध का गोचर शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

द्वादश भाव में सूर्य और एकादश भाव में गुरु का गोचर नौकरी से जुड़े रुके काम पूरे कराएगा। पंचम भाव में चंद्रमा छात्रों के लिए लाभकारी रहेगा। सप्तम भाव में शनि राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता के संकेत दे रहे हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

एकादश भाव में सूर्य आय के लिए शुभ रहेंगे। चतुर्थ भाव में चंद्रमा और दशम भाव में गुरु का गोचर नौकरी और बिजनेस में लाभ देगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन के खर्च पर नियंत्रण रखें। शुक्र का गोचर आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है।

आज का उपाय: फलों का दान करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 02 और 07

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

दशम भाव में सूर्य और नवम भाव में गुरु का गोचर धार्मिक कार्यों में प्रगति देगा। तृतीय भाव में चंद्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेंगे। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेष और तुला राशि के मित्र आपके लिए मददगार रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और मूंग का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 04 और 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

नवम भाव में सूर्य और बुध तथा द्वितीय भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। गुरु और चंद्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे। सप्तम भाव में मंगल और चतुर्थ भाव में शनि का प्रभाव परिवार और कारोबार के लिए सकारात्मक रहेगा। परिवार से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। शाम को सुखद यात्रा हो सकती है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

चंद्रमा आज आपकी राशि में रहेंगे। षष्ठम भाव में मंगल और तृतीय भाव में शनि बैंकिंग और बिजनेस जॉब में सफलता दिला सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु शुभ फल देंगे। शिक्षा में प्रोग्रेस रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी फैसले को लेकर असमंजस रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पंचम भाव में शुक्र छात्रों के लिए शुभ रहेंगे।

आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

शुभ अंक: 03 और 06

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

सप्तम भाव में सूर्य और बुध तथा द्वितीय भाव में शनि का गोचर रहेगा। द्वादश भाव में चंद्रमा और षष्ठम भाव में गुरु नौकरी में बदलाव की दिशा तय कर सकते हैं। नौकरी में लाभ रहेगा। व्यवसाय में नए काम शुरू होंगे। शुक्र आर्थिक मामलों में शुभ फल देंगे। आत्मबल बढ़ेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

षष्ठम भाव में सूर्य और पंचम भाव में गुरु का गोचर परिवार के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। शुक्र और बुध का प्रभाव फाइनेंस और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। नौकरी में कोई बड़ा काम मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। एकादश भाव में चंद्रमा आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय: गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article