जॉब्स

मेडिकल वालों के लिए AIIMS में निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट होगा सेलेक्शन

AIIMS Bathinda Recruitment 2025: एम्स बठिंडा ने सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक 25 नवंबर 2025 से पहले-पहले एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार aiimsbathinda.edu.in भर्ती 2025 पेज पर नवीनतम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा (एम्स बठिंडा) भर्ती 2025 सीनियर रेजिडेंट रिक्ति 2025 विवरण देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

AIIMS Job

AIIMS Bathinda Recruitment 2025: मेडिकल फील्ड में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एम्स बठिंडा (AIIMS Bathinda) एक शानदार मौका लेकर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा (एम्स बठिंडा) ने सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकाली है जो कि करियर ग्रोथ का एक बेस्ट ऑप्शन है। मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए ये भर्ती उनके करियर को अच्छा पुश दे सकती है। इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक 25 नवंबर 2025 से पहले-पहले एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbathinda.edu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

बताते चलें कि आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और एक्सपीरियंस की जांच जरूर कर लें। उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 से पहले सीधे-सीधे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार aiimsbathinda.edu.in भर्ती 2025 पेज पर नवीनतम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा (एम्स बठिंडा) भर्ती 2025 सीनियर रेजिडेंट रिक्ति 2025 विवरण देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होगी आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MD, MS, DNB, MDS या समकक्ष डिग्री जरूर होनी चाहिए। डिंटेस्ट्री और मेडिसिन दोनों के लिए ही ये डिग्री जरूरी है। डिग्री प्रमाणपत्र दिखाना भी अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसमें एससी/एसटी को पांच साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी को 10 साल की राहत आयु सीमा में दी गई है।

इतनी होगी सैलरी

बताते चलें कि जिन उम्मीदवारों का इस भर्ती के लिए चयन हो जाता है, उन्हें हर महीने 67,700 रुपये की बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसमें एनपीए के अलावा अन्य अलाउंसेस भी जुड़ेंगे। आवेदन शुल्क की बात करें तो OBC EWS कैंडिडेट्स के लिए ये शुल्क 1,180 रुपये है। इसके साथ ही SC/ST के लिए शुल्क 590 रुपये रखा गया है। PwD/SC/ST के लिए ये फीस माफ हो सकती है। साथ ही शुल्क भरने का पेमेंट मोड ऑनलाइन रहेगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले शुल्क भरना जरूरी है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article