LIC AAO Prelims 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) जल्द ही असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिन परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा में भाग लिया और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे अपना परीक्षा परिणाम एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in./ पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
कब हुए थे एलआईसी एएओ प्री एग्जाम? LIC AAO Prelims Exam Result 2025
बताते चलें कि एलआइसी AAO प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर, 2025 को चार सत्रों में आयोजित की गई थी। ये एक ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा थी जिसमें तीन सेक्शन शामिल थे: रीजनिंग, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा। उम्मीदवारों को हर एक सेक्शन में अलग-अलग पास होना जरूरी था। साथ ही पेपर में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी।
कब होगा एलआईसी मेन्स एग्जाम? LIC AAO Mains Exam Date
एलआईसी भर्ती के लिए मेन्स एग्जाम की संभावित तिथि 8 नवंब 2025 तय की गई है। इस वेकेंसी के जरिये असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पद भरे जाने हैं। असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर स्पेशलिस्ट के 410 पदों पर भर्ती होनी है और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जर्नलिस्ट के 350 पद भरे जाएंगे।
ऐसे चेक कर सकते हैं एलआईसी एएओ रिजल्ट... How to Check LIC AAO Prelims Result
- सबसे पहले परीक्षार्थी एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर उम्मीदवारों को अपने कुछ लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक कर डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट की एक कॉपी का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
