शहर

Delhi Traffic Advisory: शादी सीजन में जाम का झाम! आज इन रास्तों से बचकर चलें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दक्षिण दिल्ली में आज 19 से अधिक शादी समारोहों के चलते 7 हजार से ज्यादा मेहमानों और 3,500 अतिरिक्त वाहनों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।

Image

दक्षिण दिल्ली में आज शादी समारोहों के चलते ट्रैफिक अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

Delhi Traffic Advisory:राजधानी में आज शादी समारोह के चलते कई प्रमुख सड़कों पर जाम का झाम झेलना पड़ सकता है। अकेले साउथ दिल्ली में ही आज 19 से अधिक शादियों के कार्यक्रम होने वाले हैं। जिसमें 7 हजार से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में 3500 से अधिक अतिरिक्त वाहनों के सड़कों पर आने का अनुमान है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया है और लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है।

इन सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, सोमवार को SSN मार्ग (भाटी माइंस रोड), बांध रोड, मंडी रोड और एमजी रोड पर शादी समारोह आयोजित होने हैं। इन सड़कों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसके अलावा 100 फुटा रोड, अनुव्रत मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मंडी रोड, जोनापुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-महिपालपुर रोड पर भी जाम लगने की आशंका है। पुलिस ने यात्रियों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

मेट्रो से सफर करने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन खासतौर पर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही यात्रा की पहले से योजना बनाने और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। शादी समारोहों में आने वाले मेहमानों से केवल तय किए गए पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने को कहा गया है।

राजघाट पर VIP मूवमेंट को लेकर भी एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को राजघाट पर VIP मूवमेंट और मध्य व उत्तरी दिल्ली में धार्मिक जुलूस के मद्देनजर रविवार को अलग ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की थी। यह एडवाइजरी नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के बीच जारी की गई है। प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले यात्रियों को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और डायवर्जन संकेतों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article