Monthly Rashifal December 2021 Hindi: दिसंबर महीने में वृष व तुला राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति, पढ़ें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2021, 06:50 AM IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), December 2021: दिसंबर 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का महीना।

Monthly Rashifal December 2021 Hindi: दिसंबर महीने में वृष व तुला राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति, पढ़ें अपना राशिफल

December 2021 Monthly horoscope (दिसंबर 2021 मासिक राशिफल): इस माह के प्रारंभ में सूर्य व बुध वृश्चिक में, शुक्र धनु, मंगल तुला में केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। दिसंबर के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि गुरु की अपनी राशि है। इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत दिसंबर माह का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
05 दिसंबर से 11 दिसंबर तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 दिसंबर के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 19 दिसंबर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
इस माह जॉब में 05 दिसंबर के बाद गुरु का दशम व शुक्र चन्द्रमा का गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 04 दिसंबर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- 
राशि स्वामी बुध, गुरु व शनि का गोचर बहुत शुभ है। पॉलिटिक्स के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 दिसंबर के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
इस माह जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल- 
इस माह जॉब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का तुला गोचर 02 दिसंबर के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
इस माह गृह निर्माण में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 दिसंबर के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। 16 दिसंबर के बाद सूर्य व बुध गोचर धन का आगमन कराएगा। 07 से 15 दिसंबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
इस माह 15 दिसंबर के बाद सूर्य का धनु व शुक्र भी उसी राशि में गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 02 दिसंबर के बाद चन्द्रमा के तुला गोचर के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 25 दिसंबर के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
16 दिसंबर के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। अन्न  दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
इस माह गुरु कुम्भ व शनि मकर में व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल- 
माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का तुला व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। द्वितीय गुरु लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का तुला, गुरु का कुम्भ व सूर्य का वृश्चिक गोचर अनुकूल है। 16 दिसंबर के बाद सूर्य व गुरु का धनु गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रति शनिवार को तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर 02 से 04 दिसंबर तक धार्मिक कार्य करवाएगा। 06 से 12 दिसंबर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

End of Article