Libra horoscope 2021 : मई व नवम्बर में हैं धन प्राप्‍त‍ि के योग, देखें 2021 का तुला राश‍ि का वार्ष‍िक राश‍िफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2020, 06:28 AM IST

Tula Horoscope 2021 : शुक्र ग्रह से प्रभाव‍ित इस राश‍ि की क‍िस्‍मत 2021 में अप्रैल के बाद खुलेगी। यहां देखें तुला राश‍ि का परिवार, करियर, श‍िक्षा, लव लाइफ से जुड़ा वार्ष‍िक राश‍िफल।

Libra horoscope 2021 : मई व नवम्बर में हैं धन प्राप्‍त‍ि के योग,  देखें 2021 का तुला राश‍ि का वार्ष‍िक राश‍िफल

Tula Rashifal 2021 : तुला राशि ज्योतिष की सप्तम राशि है। तुला का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का कारक ग्रह है। इस राशि के जातक बहुत अच्छे फ़िल्म निर्देशक, कलाकार, गायक तथा पत्रकार होते हैं। वे बहुत सुंदर तथा आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये बहुत ही क्रिएटिव होते हैं। सफल लेखक तथा फ़िल्म निर्माता होते हैं। फिल्मों में बहुत सफल लेखक व कलाकर होते हैं। न्यायिक तथा प्रशासनिक सेवाओं में बहुत यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं।अच्छे इंजीनयर तथा डॉक्टर होते हैं। वर्ष 2021 में अप्रैल के बाद का समय इनके लिए टर्निंग प्वाइंट होगा। इस राशि का वार्षिक राशिफल निम्नवत है। 

जानें 2021 तुला राश‍ि वालों के लिए कैसा रहेगा (Libra yearly horoscope 2021)

1. स्‍वास्‍थ्‍य : यदि आप नेत्र रोग या शुगर से प्रभावित हैं तो मार्च तक सावधान रहिएगा।यदि कुंडली में ग्रह स्थिति तथा महादशा अच्छी स्थिति में है तो डरने की कोई बात नहीं है। 15 जनवरी से मार्च तक का समय हेल्थ के प्रति एलर्ट रहने का है। कोई छोटा मोटा ऑपरेशन इस वर्ष हो सकता है।

2. जॉब : जॉब में प्रगति करेंगे। जॉब में 15 जून से नवम्बर तक उन्न्नति ही उन्नति है। 15 जून के बाद जॉब चेंज करने का सुंदर अवसर मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से जॉब में प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे। आईटी व मैनेजमेंट जॉब के जातकों को आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर मिलेगा। फ़िल्म फील्ड के जातक तो बहुत ही सफल रहेंगे। यदि आप विदेश में कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष मई के बाद का समय आपके लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। यह वर्ष आपको जॉब के दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार सफलता देगा।

3.  लव लाइफ : शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। लव लाइफ थोड़े संघर्ष के बाद सफल रहेगी। फरवरी का महीना थोड़ा परेशानी उत्पन्न कर सकता है।एक दूसरे के विचारों को जानें तथा सम्मान करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की लेकर अप्रैल तक सावधान रहें।

4. आर्थिक स्थिति : इस वर्ष धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।इस वर्ष कई रुके धन की प्राप्ति होनी चाहिए। कोई जमीन या अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। शनि धन का निवेश वाहन में करा सकते हैं। व्यवसाय में प्रोन्नति से आय बढ़ेगी। व्यवसाय परिवर्तन सफल रहेगा। इस वर्ष धन प्राप्ति का विशेष संयोग मई व नवम्बर में है।

5. शुभ समय : 15 अप्रैल से जून तक फिर सितम्बर से 15 दिसंबर तक का समय श्रेयष्कर है।

6. उपाय : प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। चावल का दान करें। सुगन्धित इत्र, कुशोदक व गंगा जल से रूद्राभिषेक कराएं। अन्न दान करते रहें। शुक्रवार व पूर्णिमा को गाय को भोजन दें।

End of Article