कन्या वार्षिक राशिफल 2022: इस साल करियर में तरक्‍की करेंगे कन्‍या राश‍ि वाले, जान लें अपना लकी टाइम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 12:36 PM IST

Kanya Yearly Rashifal 2022 (Virgo Yearly Horoscope), कन्या वार्षिक राशिफल 2022: साल 2022 में कन्‍या राश‍ि के ल‍िए चार महीने खासतौर पर लकी रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2022: इस साल करियर में तरक्‍की करेंगे कन्‍या राश‍ि वाले, जान लें अपना लकी टाइम

Kanya Yearly Rashifal 2022 (Leo Yearly Horoscope 2022) : कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बहुत ही मृदुभाषी होते हैं। बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध उच्च कोटि का प्रबंधन स्किल देता है। इस राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि वाले तथा विशाल व्यक्तित्व के धनी होते हैं। बैंकिंग, मैनेजमेंट, मीडिया, टीचिंग, लॉ तथा मेडिकल फील्ड में बहुत ही गगनचुंबी सफलता की प्राप्ति करते हैं। मिथुन राशि का भी स्वामी बुध है। तुला, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का रत्न पन्ना है। 

वर्ष 2022 का कन्या राशि का राशिफल देखें 

1. स्वास्थ्य 
इस वर्ष स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मार्च व अगस्त में स्किन या पेट की समस्‍या आ सकती है। मार्च, जून तथा अगस्त का महीना स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है। फरवरी तथा जून के महीने में हार्ट व बीपी के प्रति सचेत रहें। बुजुर्ग स्वास्थ्य की समस्या से प्रभावित रह सकते हैं। इस वर्ष आप बड़ी बीमारी से मुक्त रह सकते हैं।

2. जॉब व व्यवसाय
छात्र प्रगति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। तकनीकी तथा प्रबंधन फील्ड के छात्र बहुत ही सफल रहेंगे। जॉब में उन्नति होगी। विदेश जा सकते हैं। फरवरी से 15 मई तथा फिर 15 जुलाई से नवम्बर तक का समय प्रोन्नति या जॉब चेंज करने का है। लेखन तथा प्रिंट मीडिया का संबंध भी बुध से है। ये लोग नई उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय बेहतर होगा। फरवरी व जून तथा नवम्बर व्यवसाय के लिए उत्तम माह है।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। 15 जनवरी से अप्रैल तक का समय प्रेम को विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम भरे जीवन मे मई तथा जुलाई के समय थोड़ी प्राब्लम आ सकती है।

4. आर्थिक स्थिति
जनवरी मकर संक्रांति से 16 अप्रैल तक थोड़ी व्यय की व्यवस्था रहेगी। मई से सितम्बर तक का समय धन प्राप्ति के लिए बेहतर समय है। इस वर्ष अपना मनपसंद वाहन खरीद सकते हैं। मार्च से अगस्त फिर दिसम्बर तक धन का निवेश जमीन या मकान में कर सकते हैं।

5. उपाय
प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुध व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं। पन्ना धारण करें।
 
6. शुभ माह
कन्‍या राश‍ि के ल‍िए 2022 में मार्च, जून, सितम्बर और दिसम्बर के महीने लकी रहेंगे। 



End of Article