वायरल न्यूज़

सामने से आ रही थी 'मौत' की रफ्तार, तभी नन्हे देवदूत ने किया इशारा, स्टेशन मास्टर की जांबाजी का वीडियो वायरल

Viral Video: उरकुरा रेलवे स्टेशन से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां प्लेटफॉर्म पर खड़े एक मासूम बच्चे की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। ट्रेन को ट्रैक पर आते देख बच्चे ने तुरंत पास खड़े स्टेशन मास्टर को इशारा किया। बिना एक पल गंवाए स्टेशन मास्टर दौड़कर ट्रैक के पास पहुंचे और वहां मौजूद महिला को सुरक्षित खींच लिया।

Image

जांबाजी ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन, कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो इंसानियत और त्वरित सूझबूझ की मिसाल पेश करती हैं। छत्तीसगढ़ के उरकुरा रेलवे स्टेशन से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दांते तले उंगली दबा लेंगे। यदि रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक मासूम बच्चा और ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर अपनी सतर्कता न दिखाते, तो एक परिवार की खुशियां मातम में बदल सकती थीं।

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उरकुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने वाली थी। इसी दौरान एक महिला गलती से या फिर कहें कि असावधानी के कारण रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बिल्कुल किनारे खड़ी हो गई या ट्रैक के काफी करीब पहुंच गई। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की धमक दूर से ही महसूस की जा सकती थी। जहां अमूमन बड़े लोग भी भीड़भाड़ में आसपास ध्यान नहीं दे पाते, वहीं प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक छोटे बच्चे ने खतरे को तुरंत भांप लिया। बच्चे ने जैसे ही देखा कि महिला ट्रेन के बिल्कुल करीब है और बड़ा हादसा हो सकता है, उसने बिना डरे और बिना वक्त गंवाए तुरंत पास खड़े स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय की तरफ इशारा किया और उन्हें अलर्ट किया। बच्चे का इशारा मिलते ही स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ने एक सेकंड का भी विलंब नहीं किया। वे तुरंत बिजली की गति से दौड़े और महिला के पास पहुंचकर उसे पूरी ताकत से खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर दिया। इसके ठीक कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक से गुजर गई। अगर स्टेशन मास्टर को वहां पहुंचने में 2 सेकंड की भी देरी हो जाती, तो नतीजा बेहद दर्दनाक हो सकता था। देखें वीडियो...

    बच्चे की सूझबूझ ने जीता दिल

    वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे की सतर्कता ने साबित कर दिया कि हीरो बनने के लिए उम्र की जरूरत नहीं होती। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय जी को इस अदम्य साहस के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article