सिंह वार्षिक राशिफल 2022: स‍िंह राश‍ि के ल‍िए 2022 में 4 महीने रहेंगे लकी, जानें कब रहें सेहत को लेकर अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 11:38 AM IST

Sinh Yearly Rashifal 2022 (Leo Yearly Horoscope), सिंह वार्षिक राशिफल 2022: साल 2022 में स‍िंह राश‍ि के ल‍िए 4 महीने खासतौर पर लकी रहेंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी लेक‍िन कई मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

सिंह वार्षिक राशिफल 2022: स‍िंह राश‍ि के ल‍िए 2022 में 4 महीने रहेंगे लकी, जानें कब रहें सेहत को लेकर अलर्ट

Sinh Yearly Rashifal 2022 (Leo Yearly Horoscope 2022): सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। कथा वाचक तथा कई विद्यालयों के मालिक होते हैं। राजनीति के लिए यह राशि बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। सूर्य ,गुरु चंद्रमा का परम मित्र है। मीन तथा धनु राशियां इसकी परम मित्र राशियां हैं। वृश्चिक, मेष तथा कर्क इसकी प्रिय मित्र राशियां हैं। सिंह राशि का शुभ रत्न माणिक्य है।

सिंह वार्षिक राशिफल 2022

1. स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सुख में मार्च व नवम्बर का माह थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक हेल्थ के प्रति सचेत रहें।हड्डी की समस्या आ सकती है। श्वांस के मरीजों के लिए मार्च,मई तथा जून का महीना कष्टप्रद है। बीपी की भी समस्या आ सकती है। मिलाजुलाकर स्वास्थ्य सुख लगभग बेहतर रहेगा।

2. जॉब व व्यवसाय
छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। आईटी तथा मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए जून के बाद का समय बहुत अनुकूल है। 16 फरवरी से 15 सितम्बर के बीच पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। फिल्म तथा मीडिया से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी ।फरवरी, सितम्बर, अक्टूबर व दिसम्बर जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ है।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
लव लाइफ सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को मार्च, मई, अगस्त तथा अक्टूबर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए 15जनवरी से 15 मार्च तथा फिर 15 जून से सितम्बर तक का समय अनुकूल है।

4. आर्थिक स्थिति
15 फरवरी से 15 अप्रैल तक धन के व्यय की व्यवस्था बनेगी। 16 मई के बाद धन प्राप्ति का सुखद संयोग बनेगा। इस वर्ष धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे। सितम्बर से नवम्बर के बीच धन का निवेश रियल स्टेट में होगा।

5. शुभ माह
स‍िंह राश‍ि के ल‍िए 2022 में अप्रैल, जून, सितम्बर तथा दिसम्बर का समय अनुकूल रहेगा। 

6. उपाय
प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करते रहें। गेंहू व गुड़ का दान करें। हर रविवार को सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।

End of Article