बॉक्स ऑफिस

The Paradise Box Office: गिरावट के बावजूद 100 करोड़ी बनी Nani की फिल्म, देखें आंकड़े

The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बाद भी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।

Image

'द पैराडाइज' ने कमाए इतने करोड़ रुपये (Pic Credit: Instagram)

The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) को दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। पहले दिन इस मूवी ने दुनिया भर में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। दिलचस्प बात यह है कि यह नानी के करियर की बेस्ट ओपनर भी साबित हुई। ओपनिंग डे के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक यह मूवी भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Income Tax की रेड के बाद Vashu Bhagnani की तबीयत बिगड़ी !! लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती)

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई 'द पैराडाइज'

Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने मंगलवार यानी छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 6 दिनों के अंदर भारत में नानी की फिल्म 101.50 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के कलेक्शन में हर दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 'द पैराडाइज' को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था और कमाई के मामले में सबसे ज्यादा योगदान तेलुगु ऑडियंस की ओर दिया गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...')

श्रीकांत ओडेला ने 'द पैराडाइज' को डायरेक्ट किया है। इसे सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1980 के दशक के बैकग्राउंड पर सेट की गई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article