Mesh Yearly Rashifal 2022 (Aries Yearly Horoscope 2022): मेष प्रथम राशि है। इस राशि के जातक बहुत ही विद्वान व राजनीतिज्ञ होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है।इस राशि के जातक अत्यंत दृढ़ प्रतिज्ञ तथा आत्मबल के धनी होते हैं। मंगल ज़मीन, धैर्य, सम्पत्ति , विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह,मीन तथा धनु राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और कला की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। इस राशि के जातक सेना के अधिकारी या प्रशासन में बड़े पदों पर विराजमान होते हैं।
मेष राशि का 2022 का वार्षिक राशिफल
1- स्वास्थ्य
यह वर्ष उत्तम फलदायक रहेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में थोड़ी खराब रह सकती है। 15 फरवरी से 15 मार्च फिर 15 जून से अगस्त तक उदर, हड़्डी तथा स्किन संबंधी रोगों सहित श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक का समय बहुत बेहतर है । जो लोग श्वास, नेत्र व बीपी के मरीज स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। फरवरी का समय यात्रा में सचेत रहने का है।
2- कैरियर
बैंकिंग,मीडिया तथा आईटी से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा।जाँब में उन्नति होगी।15 मार्च से जून फिर नवम्बर से दिसम्बर तक का समय बहुत बेहतर है।15 अगस्त से नवम्बर तक बैंकिंग या मैनेजमेंट जाँब में चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।निष्कर्षतः यह वर्ष आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।स्थान परिवर्तन व प्रोमोशन का संयोग बनेगा। इस वर्ष कुछ लोगों के भी प्रोन्नति के विशेष मार्ग बन सकते हैं।
3-लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
लव लाइफ में सफलता मिलेगी। जनवरी 15 के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन में 15 जून से 15 जुलाई तक का समय थोड़ा तनाव रहेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी। प्रेम, विवाह में परिणीत हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।
4- आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मध्यम रहेगा। यह वर्ष ऐश्वर्य व धन देगा। 15 सितम्बर से दिसंबर तक आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। जमीन क्रय करने का वर्ष है। इस वर्ष कोई अच्छा वाहन क्रय करने का संयोग बनेगा। अपने धन का निवेश रियल स्टेट में करें।
5-शुभ समय
15 जनवरी से 15 जून तक का समय शानदार है। अगस्त तथा फिर अक्टूबर का समय आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा रहेगा।
6-उपाय
भगवान शिव जी को प्रसन्न करें। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार को मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर की दाल का दान करें तथा गाय को गुड़ व केला खिलाएं। मंगल व चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। प्रत्येक मंगलवार को लाल वस्त्र का दान करें। मूंगा धारण करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करें।

