बिजनेस

Salary Account धारक ध्यान दें! SBI ने 1 अक्टूबर से ATM से Free ट्रांजैक्शन के बदले नियम

अगर आपका खाता भी एसबीआई में है तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। SBI ने आज से यानी 1 अक्टूबर से दूसरे बैंकों के ATM से फ्री ट्रांजैक्शन के नियम बदल दिए हैं।

Image

SBI ने ATM से फ्री ट्रांजैक्शन के बदले नियम (AI Generated Image)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नए महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर से ही दूसरे बैंकों के ATM से फ्री ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू कर दिए हैं। अगर आपका सैलरी अकाउंट भी एसबीआई में तो आज से आपके लिए दूसरे बैंकों के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन के नियम बदल चुके हैं। नए नियम के तहत Salary Package Account धारकों को दूसरे बैंकों के ATM से हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या अब घटा दी गई है।

घट गए फ्री ATM ट्रांजैक्शन

SBI के Salary Account के सभी वेरिएंट पर 1 अक्टूबर 2026 से दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या घटाकर 5 कर दी गई है। यानी अभी तक जिन ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिल रही थी अब वे हर महीने केवल 5 ही फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। बैंक का कहना है कि इन 5 फ्री ट्रांजैक्शन में Financial और Non-Financial दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। यानी कैश निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना या दूसरी नॉन-फाइनेंशियल एटीएम सर्विस भी इसी लिमिट में गिनी जाएंगी।

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अगर किसी ग्राहक की मंथली 5 फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म हो जाती है तो उसे अगले फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये + GST देना होगा। वहीं, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये + GST का चार्ज लगेगा।

SBI ATM से निकासी पर नहीं बदला नियम

हालांकि, अच्छी बात ये है कि SBI Debit Card से बैंक के अपने ATM या ADWM पर मिलने वाले फ्री मंथली ट्रांजैक्शन और लागू सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन ट्रांजैक्शन के मौजूदा नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। इसी तरह Salary Account के अलावा दूसरे एसबीआई खातों के लिए दूसरे बैंक के ATM से मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और सर्विस चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Cardless Cash Withdrawal रहेगा फ्री

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि SBI ATM/ADWM या दूसरे बैंक के ATM/ADWM पर Cardless Cash Withdrawal की सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह के ट्रांजैक्शन आगे भी Unlimited Free Transactions के तौर पर जारी रहेंगे।

BSBDA खाताधारकों के लिए भी बदला नियम

SBI के Basic Savings Bank Deposit Account (BSBDA) में 1 अक्टूबर 2026 से हर महीने चार Cash Withdrawal फ्री रहेंगे। ग्राहकों को पांचवीं और उसके बाद की कैश निकासी पर 15 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। कैश निकासी की कैलकुलेशन केवल बैंक ब्रांच या ATM तक सीमित नहीं होगी। Branch, ATM, Micro-ATM, AEPS और CASH POS समेत सभी माध्यमों से की गई कैश निकासी इस सीमा में शामिल होगी। हालांकि UPI, IMPS, NEFT, RTGS और POS के जरिए ग्राहक द्वारा डिजिटल रूप से किए गए ट्रांसफर ट्रांजैक्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article