देश

जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे

साथ ही रैली स्थल पर विस्फोटक लगाने और बसों के जरिए भी धमकी देने जैसे दावे किए गए हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली के साथ-साथ देवी तालाब मंदिर, कोर्ट और अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी धमकी दी गई है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को जालंधर के प्रागपुर में होने वाली रैली से पहले धमकी भरा ईमेल सामने आने का मामला आया है। ईमेल में रैली स्थल और अमित शाह की सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां दी गई हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली को निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही रैली स्थल पर विस्फोटक लगाने और बसों के जरिए भी धमकी देने जैसे दावे किए गए हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली के साथ-साथ देवी तालाब मंदिर, कोर्ट और अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी धमकी दी गई है।

18 सितंबर को शुरू की गई 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 18 सितंबर को शुरू की गई 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का अंत बुधवार को जालंधर में होगा और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। शाह परागपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 'भाजपा का नारा, नशा खत्म करना है सारा’ के नारे के साथ शुरू की गई 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के प्रभारी राजेश बाघा ने मंगलवार को बताया कि पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, तलवंडी साबो और फाजिल्का से शुरू हुई चार यात्राओं ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मंगलवार को जालंधर पहुंची हैं।

पंजाब में भाजपा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली

बाघा ने कहा कि समापन पर आयोजित जनसभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं जिसमें शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में भाजपा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर 23 सितंबर को 'हवन’ के साथ तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू की गई थीं और अब वे पूरी हो चुकी हैं। यह रैली जालंधर शहर के बाहरी इलाके में अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर स्थित परागपुर गांव में आयोजित की जाएगी। बाघा के अनुसार, रैली के लिए 60 एकड़ जमीन पर इंतजाम किए गए हैं। लगभग 45 एकड़ में एक 'पंडाल’ लगाया गया है, जबकि 15 एकड़ जमीन पार्किंग के लिए आरक्षित की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से ’नशा-मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के मद्देनजर 2,000 से अधिक बसों का इंतजाम किया गया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे

जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? अखिलेश ने बनाया राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार, रामगोपाल यादव संग भरेंगे पर्चा

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? अखिलेश ने बनाया राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार, रामगोपाल यादव संग भरेंगे पर्चा

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल