टेक एंड गैजेट्स

Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, इस स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, इस दिन पहली सेल

Google Fitbit Air में Google की तरफ से यूजर्स को 3 महीने का Google Health Premium ट्रायल भी दिया जा रहा है। इससे यूजर्स को शुरुआत से ही Google Health Coach के सभी फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

Image

गूगल ने इस फिटनेस ट्रैकर में कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए हैं।

Google ने भारत में अपना नया वियरेबल डिवाइस Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे छोटा Fitbit ट्रैकर बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है। Fitbit Air को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे दिनभर और रात में सोते समय भी आराम से पहना जा सके।

गूगल का नया फिटबिट एयर बैंड वजन में हल्का है और यूजर्स को हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी कई जानकारियां देता है। इन सभी इंफॉर्मेशन को आप स्मार्टफोन पर Google Health ऐप के जरिए देखा जा सकता है। Google का कहना है कि कई फिटनेस वियरेबल रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी बड़े, मुश्किल या महंगे हो सकते हैं। Fitbit Air को कंपनी ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।

Fitbit Air की कीमत और सेल

भारत में Fitbit Air की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जिसमें Obsidian, Berry, Lavender और Fog कलर्स शामिल हैं। यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर 2 अक्टूबर 2026 से Google Store और कुछ सेलेक्टेड रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसके साथ Google की तरफ से 3 महीने का Google Health Premium ट्रायल भी दिया जा रहा है। इससे यूजर्स को शुरुआत से ही Google Health Coach के सभी फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

कुछ ही सेकंड में बदल सकेंगे इसका लुक

Fitbit Air में बीच का मेन ट्रैकर पार्ट 'Pebble' कहलाता है। इसे अलग-अलग बैंड में लगाकर यूजर अपने ट्रैकर का लुक आसानी से बदल सकता है। इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग तरह के बैंड पेश किए हैं।

Performance Loop Band: यह बैंड रिसाइकल किए गए मटेरियल से बनाया गया है। इसे अपनी कलाई के हिसाब से आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। इसका डिजाइन हल्का और सांस लेने योग्य है। Fitbit Air के साथ यह बैंड स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है और कई रंगों में उपलब्ध है।

Active Band: यह बैंड सिलिकॉन से बना है और पसीने व पानी को सहन कर सकता है। इसे खास तौर पर वर्कआउट और हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रिब्ड डिजाइन और कई चमकीले कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Elevated Modern Band: अगर आप फिटनेस ट्रैकर को थोड़ा स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहते हैं तो यह बैंड आपके लिए है। इसका डिजाइन ज्यादा प्रीमियम और फैशनेबल है, जिससे इसे रोजाना पहनने वाली एक्सेसरी की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए मिलेंगे कई फीचर्स

स्क्रीन न होने के बावजूद Fitbit Air में कई हेल्थ सेंसर दिए गए हैं। यह डिवाइस लगातार आपकी हेल्थ और एक्टिविटी से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ-साथ Afib अलर्ट के जरिए हार्ट रिदम पर नजर रखने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल यानी SpO2, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), नींद की टाइमिंग और अलग-अलग स्लीप स्टेज जैसी जानकारी भी ट्रैक करता है।

स्क्रीन नहीं होने का क्या फायदा?

Fitbit Air में स्क्रीन नहीं दी गई है। इसका मतलब है कि इसमें बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन या दूसरी चीजों से आपका ध्यान भटकने की संभावना कम रहेगी। हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी पूरी जानकारी आप अपने स्मार्टफोन में Google Health ऐप के जरिए देख सकते हैं।

एक हफ्ते तक चलेगी बैटरी

Fitbit Air को लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। अगर बैटरी कम हो जाए तो सिर्फ 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से पूरे दिन तक चलने वाली पावर मिल सकती है। यूजर चाहें तो दिन में Pixel Watch और रात में Fitbit Air पहन सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस तरह डिवाइस बदलने पर भी ट्रैकिंग डेटा बना रहेगा।

वर्कआउट की ऑटोमैटिक ट्रैकिंग

Fitbit Air को Google Health ऐप के साथ मिलकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर ऐप से सीधे वर्कआउट शुरू कर सकते हैं या Google Health Coach की सलाह के अनुसार कोई गाइडेड एक्सरसाइज कर सकते हैं। अगर आप बिना कुछ सेट किए वर्कआउट शुरू कर देते हैं, तो डिवाइस कई सामान्य एक्टिविटी को अपने आप पहचानकर ट्रैक कर सकता है। समय के साथ यह ट्रैकिंग यूजर की आदतों के हिसाब से और बेहतर व पर्सनलाइज्ड होने का दावा किया गया है।

वर्कआउट को जरूरत पड़ने पर मैन्युअली भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। Google Health Coach की मदद से जिम के किसी इक्विपमेंट या वर्कआउट रूटीन वाले व्हाइटबोर्ड की फोटो लेकर भी उसे लॉग किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article