बिजनेस

अक्टूबर के पहले दिन भी नहीं संभला बाजार, Sensex 292 अंक टूटा, Nifty 112 अंक नीचे

शेयर बाजार में अक्टूबर की सुस्त शुरुआत हुई है। बाजार में पिछला पूरा महीना महंगे क्रूड की टेंशन में बीता है। लेकिन, आज क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। फिर भी सेंसेक्स-निफ्टी क्यों लुढ़के हैं?

Image

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख

Stock Market Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में 1 अक्टूबर की शुरुआत सुस्त रही। शुरुआती कारोबार में Sensex 292 अंक की गिरावट के साथ 72,187.62 तक लुढ़क गया। इसी तरह Nifty में कल के क्लाेजिंग लेवल से 112 अंक की गिरावट आई और इंडेक्स 22,508.05 अंक तक लुढ़क गया। बाजार में बिकवाली सिर्फ बेंचमार्क इंडेक्स तक सीमित नहीं है।

चौतरफा बिकवाली हावी

बाजार में अक्टूबर सीरीज की शुरुआत बेहद सुस्त हुई है। NSE और BSE पर ट्रेड होने वाले कुल स्टॉक्स के आधार पर देखें, तो मार्केट ब्रेड्थ बेहद कमजोर है। ओपनिंग सेशन में NSE पर 3,147 stocks में से 2,094 गिरावट में थे, जबकि सिर्फ 945 stocks में तेजी दिखी। इसी तरह BSE पर

ट्रेड हो रहे 3,755 स्टॉक्स में से 1,395 में तेजी और 2,139 में गिरावट है। यानी बाजार की कहानी सिर्फ दो बड़े इंडेक्स की कमजोरी तक सीमित नहीं है। ब्रॉड मार्केट में भी सेलिंग प्रेशर दिखाई दे रहा है। Nifty Smallcap 250 करीब 0.75% और Nifty Smallcap 500 करीब 0.77% नीचे था। Midcap indices में भी दबाव नजर आया।

क्रूड सस्ता, फिर भी बाजार को राहत क्यों नहीं?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent crude करीब 1.10% गिरकर 96.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि दूसरे क्रूड कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1.30% की गिरावट है। सामान्य तौर पर सस्ता क्रूड भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है। लेकिन, फिलहाल शेयर बाजार क्रूड की मौजूदा गिरावट को मजबूती के ट्रिगर के तौर पर नहीं देख रहा है। इसके पीछे कई वजह हैं। सबसे पहली वजह बाजार का कमजोर टेक्निकल स्ट्रक्चर और मजबूत ट्रिगर की गैर मौजूदगी है। इसकी वजह से निवेशकों को ओवरऑल रिस्क सेंटिमेंट कमजोर हुआ है।

Auto, Metal और Cement पर ज्यादा दबाव

सरकार के नए कैफ नियमों के चलते Auto index सबसे ज्यादा दबाव में था और करीब 2.41% टूट गया। इसके लआवा कमजोर डिमांड आउटलुक की वजह से Cement index लगभग 1.91% और मीडिया करीब 1.44% नीचे है। इसी तरह Metal index में भी करीब 1.02% की गिरावट दर्ज हुई। Oil & Gas index करीब 0.77% नीचे रहा। यह सेक्टोरल सेलिंग बाजार की कमजोरी को समझने में अहम है। खासतौर पर जब Auto, Metal, Cement और broader mid-smallcap space में एक साथ दबाव आता है, तो इंडेक्स की छोटी गिरावट के बावजूद मार्केट ब्रेड्थ कमजोर दिखाई देती है।

कौन से सेक्टर बाजार को संभाल रहे हैं?

असज सभी सेक्टर लाल निशान में नहीं हैं। Nifty IT करीब 1% ऊपर है। Private Bank index भी करीब 1% मजबूत रहा, जबकि Bank Nifty लगभग 0.51% ऊपर था। PSU Bank भी करीब 0.23% चढ़ा। Consumer Durables में करीब 0.26% की तेजी दिखी है।

इससे साफ है कि बाजार में पूरी तरह पेनिक सेलिंग वाली तस्वीर भी नहीं है। कुछ बड़े सेक्टर में खरीदारी भी है।

Volatility बढ़ी, India VIX 1.5% ऊपर

हालांकि, ओवरऑल बाजार का मूड रिस्क ऑफ वाला है। इस चिंता को India VIX भी दिखा रहा है। VIX करीब 1.51% बढ़कर 13.70 पर पहुंच गया। यह संकेत देता है कि शुरुआती कारोबार में ट्रेडर्स की अनिश्चितता थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, VIX का मौजूदा स्तर अपने आप में किसी बड़े पैनिक की पुष्टि नहीं करता, लेकिन बढ़ती वोलैटिलिटी और कमजोर ब्रेड्थ यह बताते हैं कि निवेशक फिलहाल खुलकर खरीदारी के मूड में नहीं हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article