Horoscope Today, 07 August 2022: जॉब के प्रति लापरवाही न करें कर्क-मकर राशि के जातक , देखें रविवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 07:09 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 August 2022: कर्क और मकर राशि के शनि गोचर के कारण जॉब में बरते सावधानियां। जानें 07 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। साथ ही जानें अपनी राशि के अनुसार उपाय।

Horoscope Today, 07 August 2022: जॉब के प्रति लापरवाही न करें कर्क-मकर राशि के जातक , देखें रविवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 August 2022: आज चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र में है व वृश्चिक राशि में है। सूर्य कर्क व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 07 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल
आज अष्टम चन्द्रमा का  प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।

वृष राशिफल
आज सप्तम चन्द्रमा शुभ है। पॉलिटिक्स के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल
आज के दिन जाब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। अनचाही यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों काले वस्त्र व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है। परिवारिल कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।



सिंह राशिफल
इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व कर्क का सूर्य मंगलमय है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल
सूर्य कर्क व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सफेद
व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व उड़द का दान करें।

तुला राशिफल
सूर्य दशम में, चन्द्रमा द्वितीय व शनि पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर सफलता संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज वृष व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल
पंचम गुरु व नवम सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन  पोलिटिकल सफलता का है ।  मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मङ्गल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल 
आज शनि द्वितीय सूर्य कर्क व चन्द्रमा इसी भाव से द्वादश हैं। । जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व मूंग  का दान करें।      

मकर राशिफल
शनि इसी राशि में वक्री व  चन्द्रमा लाभ भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुुभ है।                          

कुंभ राशिफल 
गुरु  इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जांब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुुभ हैै। हनुमान जी जी की उपासना करें। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।            

मीन राशिफल 
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। चतुर्थ सूर्य  से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।









End of Article