शहर

'गांधी जयंती पर अब होगा जेल भरो आंदोलन', मुंबई में CJP प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने पर बिफरे अभिजीत दीपके

Mumbai CJP Protest: मुंबई में गांधी जयंती के मौके पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

Image

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

  • Mumbai CJP Protest: मुंबई में गांधी जयंती के मौके पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब मुंबई में गांधी जयंती के दिन 'जेल भरो आंदोलन' शुरू किया जाएगा।
  • अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''मुंबई पुलिस ने दो अक्टूबर को होने वाले हमारे प्रदर्शन को भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नागरिकों की आवाज दबाने के ऐसे प्रयास अस्वीकार्य हैं। यदि हमें विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार से वंचित किया गया, तो सीजेपी गांधी जयंती के दिन मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेगी।''
  • Mumbai Police has also denied permission for our protest on 2nd October.

    Such tactics to suppress citizens’ voices are unacceptable. If we are denied the right to protest, CJP will launch a Jail Bharo Andolan in Mumbai on Gandhi Jayanti.#SaveDemocracy

    — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026 ]]>
  • CJP को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

  • मुंबई पुलिस ने सीजेपी के दो अक्टूबर को शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देशों, नगर निकाय की अनुमति न होने और यातायात में बाधा की आशंका का हवाला देते हुए ऐसा किया।

  • पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाले संगठन के विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए 26 सितंबर को सामाजिक कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने CEC के खिलाफ 2 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिया समर्थन, बोले- जवाबदेही जरूरी
  • शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन द्वारा जारी औपचारिक पत्र में कहा गया कि हाई कोर्ट के मौजूदा आदेशों और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत पुलिस विभाग को इस मैदान में सार्वजनिक सभाओं की अनुमति देने का अधिकार नहीं है। पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया कि आवेदक मैदान के उपयोग के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का अनिवार्य अनुमति पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहा।
  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article