शहर

Ghaziabad News : गणित में कमजोर थी छात्रा, टीचर देती थी ताना; आहत 7वीं क्लास की छात्रा 10वीं मंजिल से कूदी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 10वीं क्लास की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गणित विषय में कमजोर होने के चलते टीचर उसे डांटती थी।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

गाजियाबाद में रविवार को एक नाबालिग छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में 7 जगह से हड्डियां टूटी हुई थी। परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षक पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि छात्रा गणित विषय में कमोजर थी और शिक्षिका उसे डांटती फटकारती थी। छात्रा की डायरी में भी कथित प्रताड़ना का जिक्र होने की बात भी कही जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आहत होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।

10वीं मंजिल से कूदी छात्रा

दरअसल, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गुलमोहर अपार्टमेंट अपार्टमेंट है। रविवार की सुबह अचानक 10वीं मंजिल से 7वीं की छात्रा ने कूद गई। आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले में परिजनों का बयान सामने नहीं आया है। परिजनों ने छात्रा को प्रताड़ित करने के संकेत दिए हैं। छात्रा ने भी अपनी डायरी में इसका जिक्र किया है। परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना किया था। इसके बावजूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले विजयनगर और नंदग्राम थाना क्षेत्रों में भी नाबालिग छात्राओं ने बिल्डिंग से कूदकर जान देने के मामले सितंबर माह में सामने आ चुके हैं। इसके बाद फिर से एक नया मामला आने पर स्कूल में होने वाली ऐसी गतिविधियों और शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया खबर के मुताबिक, डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल का कहना है कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक की जांच में छात्रा के आत्महत्या की बात कही जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article