Aaj ka Rashifal 10 June 2022: धार्मिक यात्रा कर सकते हैं मकर राशि वाले, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:59 PM IST

Aaj ka Rashifal 10 June 2022: आज मेष, कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यहां पढ़ें 10 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 10 June 2022: धार्मिक यात्रा कर सकते हैं मकर राशि वाले, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

10 जून 2022 का राशिफल: आज चित्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा कन्या राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य वृष में हैं। आज मेष,कन्या व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 10 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा खष्ठम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। द्वादश गुरु से छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। यात्रा अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल-
आज के दिन  चन्द्रमा इसी राशि से पँचम शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इस राशि का शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व लाल रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
बुध व चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे। शनि गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मसूर  का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का दशम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम गुरु व इस राशि का चन्द्रमा शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा दशम व सूर्य खष्ठम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।तिल का  दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा भाग्य भाव में व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
इस राशि के शनि व अष्टम चन्द्रमा शुभ हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आज  गणेश स्तोत्र का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा कर सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द
का दान करें।

12. मीन राशिफल-
सप्तम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। 

End of Article