Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कैसे हो सकते हैं आप मालामाल, अपनाएं ये अचूक उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 06:24 PM IST

Shukrawar Ke Upay: हमारे ज्योतिष शास्त्र में तमाम तरीके हैं अपने जीवन के समस्याओं को सुलझाने के और आर्थिक समस्याओं के लिए तो शुक्रवार के उपाय कुछ ज्यादा ही कारगर हैं।

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कैसे हो सकते हैं आप मालामाल, अपनाएं ये अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उसके उपायों से हम अक्सर अपने जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश करते हैं। आज हम ऐसे उपायों के बारे में जानेंगे जिन्हें शुक्रवार के दिन करने पर हमारे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाएगीं, चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

ईशान कोण में दीप जलाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर आप अपने घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाते हैं तो आपके घर में धन संपदा की कमी नहीं होती। लेकिन आपको यह ख्याल रखना है कि दीपक के अंदर रुई नहीं लाल रंग के धागे की बाती हो तथा उस दिए में एक चुटकी केसर जरूर डाल दें।

केसर युक्त भोजन कराएं

शुक्रवार के दिन अगर आप सात कुंवारी लड़कियों को अपने घर बुलाकर भोजन और केसर युक्त खीर खिलाते हैं तथा उन्हें वस्त्र दान करते हैं तो ऐसा करने से आप हमेशा धनवान बने रहेंगे।

कौड़ी खोलेगा भाग्य

माना जाता है अगर शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में पांच पीले रंग की कौड़ी थोड़ा सा केसर और एक सिक्का डालकर उस कपड़े को बांध कर अपने तिजोरी या गल्ले में रखे लेने पर आपको जीवन भर धन की कमी नहीं होगी।

दक्षिणावर्ती शंख

हमारे शास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे भगवान विष्णु का शंख कहा जाता है। अगर शुक्रवार के दिन आप इसमें जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और विधिवत तरीके से पूजा-पाठ करें तो इससे आप कभी अपने आप को आर्थिक रूप से कमजोर नहीं पाएंगे।

गरीबो में दान

ज्योतिषों के अनुसार माना जाता है कि शुक्रवार को आप गरीबों को सफेद रंग के वस्त्र तथा सफेद रंग के खाने के सामान जैसे चावल, सफेद मिठाईयां, दूध, खीर इत्यादि दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

End of Article