Aaj ka Rashifal 07 July 2022: पीले फलों का दान करें धनु राशि के जातक, मीन वालों को हो सकता है तनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:44 PM IST

Aaj ka Rashifal 07 July 2022: आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे वृष राशि के जातक। यहां पढ़ें 07 जुलाई 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 07 July 2022: पीले फलों का दान करें धनु राशि के जातक, मीन वालों को हो सकता है तनाव

07 जुलाई 2022 का राशिफल: आज सूर्य मिथुन व  चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। गुरु मीन में व शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 07 जुलाई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन सूर्य  का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य मिथुन में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। आज मूंग का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से सप्तम शनि,मिथुन का सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। गुरु व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य  कर्म भाव में है।चन्द्रमा आज इसी राशि में है।गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश तथा सूर्य  भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है।सुंदरकांड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
गुरु पँचम भाव गोचर करके सन्तान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा एकादश  मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । वृष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेंगे। आज गुरु चतुर्थ व सूर्य सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।    

10. मकर राशिफल- 
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में  गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। यात्रा के प्रति सावधान रहें।पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा कन्या व  शनि इसी राशि में है।जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र बुध शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी  की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल-  
गुरु इसी राशि में छात्रों के करियर में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है, इससे व्यवसाय में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

End of Article