Guruvar Special Vrat Vidhi: जल्द विवाह के लिए जरूर करें विष्णु जी की उपासना, होगी भरपूर कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 09:08 AM IST

Guruvar Special Vrat Vidhi: गुरुवार विष्णु जी का दिन माना जाता है, इस दिन उनकी खास पूजा और उपासना की जाती है। विष्णु जी की कृपा से आपके सारे रुके हुए काम बनने लगते हैं।

Guruvar Special Vrat Vidhi: विष्णु जी के व्रत से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और सारे काम बनते चले जाते हैं। अगर आपके जीवन में शादी के लिए रुकावटें आ रही हैं, तो गुरुवार का व्रत रखने से आपकी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। इस दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके, पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करना आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना काफी लाभकारी होता है, अगर आप चाहें तो कोई पीली वस्तु दान भी कर सकते हैं। विष्णु जी के व्रत में चने की दाल और गुड़ दान करना बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस दिन आपको खाने में मीठा ही खाना होता है, ध्यान रहे कि आप नमक का सेवन बिल्कुल भी न करें। पीले रंग का फल खाना और दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।

End of Article