वर्ल्ड सिनेमा

'टॉप गन' फेम एक्टर Tom Skerritt का हुआ निधन, 93 की उम्र में ली आखिरी सांस

Tom Skerritt Passes Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता टॉम स्केरिट का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद फैन्स अभिनेता को याद कर भावुक हो रहे हैं।

Image

टॉम स्केरिट का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

Tom Skerritt Passes Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता टॉम स्केरिट (Tom Skerritt) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'टॉप गन', 'एलियन' और लोकप्रिय टीवी ड्रामा 'पिकेट फेंसस' में अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले टॉम स्केरिट ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके परिवार ने बुधवार को उनके निधन की जानकारी दी। परिवार के मुताबिक अभिनेता की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। टॉम स्केरिट के निधन के बाद फैन्स उन्हें याद कर इमोशनल हो रहे हैं। हॉलीवुड सिनेमा में उनेक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर निकल जाएगी आयुष्मान-सारा स्टारर की हेकड़ी, इतना होगा बिजनेस)

परिवार ने दी टॉम स्केरिट के निधन की जानकारी

टॉम स्केरिट के परिवार ने एंटरटेनमेंट वीकली को दिए बयान में उन्हें एक प्यार करने वाला पति, समर्पित पिता और प्यारा दादा-परदादा बताया। फैमिली के मुताबिक उनकी पर्सनालिटी में कॉमेडी, समझदारी और दूसरों के प्रति उदारता जैसी खूबियां थीं, उनके साथ रहने वाले लोग इससे प्रभावित थे। परिवार ने कहा कि दुनिया उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए जानती थी लेकिन उनके लिए वह इससे कहीं बढ़कर थे। वह एक ऐसे इंसान थे, जिनका प्यार, ज्ञान और जीवन के प्रति उत्साह परिवार के लिए हमेशा खास रहेगा।

उनकी रुचि कहानी कहने, क्रिएटिव वर्क, समाज सेवा, पूर्व सैनिकों की मदद और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों में भी थी। परिवार ने इस मुश्किल समय में दोस्तों, सहकर्मियों और प्रशंसकों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amit Shah के 62वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan ने दी बधाई, अक्षय कुमार से लेकर राम चरण सहित इन सितारों ने लुटाया प्यार)

टॉम स्केरिट का करियर किसी एक शैली तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ड्रामा, हॉरर, साइंस-फिक्शन और पारिवारिक कहानियों सहित कई तरह की फिल्मों में काम किया। टॉम स्केरिट के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 1986 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'टॉप गन' है। इस फिल्म में उन्होंने कमांडर माइक ‘वाइपर’ मेटकाफ की भूमिका निभाई थी। टॉम स्केरिट ने साल 1979 में रिलीज हुई रिडले स्कॉट की साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 'एलिन' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article