टेक एंड गैजेट्स

iPhone Duo की पहली सेल आज, कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू, टूटी स्क्रीन ठीक कराने में लगेंगे डेढ़ लाख!

23 अक्टूबर यानी आज से iPhone Duo की सेल शुरू हो रही है लेकिन आज सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को फोल्डेबल आईफोन मिलेगा जिन्होंने इसके लिए प्री-ऑर्डर किया होगा। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल फोन की कीमत, फीचर्स और रिपेयरिंग खर्च से जुड़ी अहम बातें।

Image

भारतीय बाजार में आईफोन डुओ की सेल हुई शुरू।

बार-बार भर जाती है फोन की स्टोरेज, WhatsApp की ये एक सेटिंग बदलते ही खत्म होगी बड़ी टेंशनApple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आज से भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। भारत में एप्पल स्टोर के बाहर इसे खरीदने स्टोर के बाह लंबी लाइन देखने को मिली। कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन अपनी कीमत और रिपेयरिंग कॉस्ट को लेकर जमकर चर्चा में है। इस फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि इसकी अंदर वाली बड़ी स्क्रीन टूटने पर उसे ठीक कराने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

23 अक्टूबर यानी आज से iPhone Duo की सेल शुरू हो रही है लेकिन आज सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को फोल्डेबल आईफोन मिलेगा जिन्होंने इसके लिए प्री-ऑर्डर किया होगा। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल फोन की कीमत, फीचर्स और रिपेयरिंग खर्च से जुड़ी अहम बातें।

iPhone Duo की कीमत करेगी हैरान

Apple iPhone Duo को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो बजट बनाने से पहले सभी वेरिएंट की कीमत जान लेना जरूरी है। फोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस प्रकार बताई गई है।

  • 256GB स्टोरेज: 2,99,900 रुपये
  • 512GB स्टोरेज: 3,24,900 रुपये
  • 1TB स्टोरेज: 3,74,900 रुपये
  • 2TB स्टोरेज: 4,49,900 रुपये

इस कीमत पर यह फोन आम स्मार्टफोन के मुकाबले काफी महंगा है। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत साढ़े चार लाख रुपये के करीब पहुंच जाती है।

आपको बता दें कि एक ग्राहक एक बार में अधिकतम दो फोन ही खरीद सकता है। शुरुआती स्टॉक तेजी से खत्म होने के बाद नए ग्राहकों को डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उपलब्धता और डिलीवरी की तारीख की पुष्टि के लिए Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी देखना जरूरी है।

iPhone Duo में बड़ा डिस्प्ले

फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी खासियत उसकी स्क्रीन होती है। iPhone Duo में दो डिस्प्ले दिए गए हैं। फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है, जबकि बंद रहने पर बाहरी स्क्रीन से सामान्य स्मार्टफोन की तरह काम किया जा सकता है। इसमें आपको इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED पैनल मिलता है। इसके अलावा कवर डिस्प्ले 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

A20 Pro चिपसेट से मिल सकती है दमदार परफॉर्मेंस

iPhone Duo के अंदर A20 Pro चिपसेट मिलती है, जो कि 2nm प्रोसेस है। यह प्रोसेसर स्मार्टफोन की स्पीड, गेमिंग और ऐप्स चलाने में बड़ा रोल निभाने वाला है। कैमरा भी इस फोन का एक अहम हिस्सा बताया गया है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, इसके पिछले हिस्से में दो कैमरे दिए गए हैं। दोनों कैमरों का रेजोल्यूशन 48 मेगापिक्सल बताया गया है। इसमें आपको रियर कैमरा 48MP + 48MP मेगापिक्सल का दिया गया है। इनर डिस्प्ले मे आपको 4 मेगापिक्सल और कवर डिस्प्ले में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इन कैमरों से फोटो और वीडियो बनाने के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, कैमरे की वास्तविक क्वालिटी केवल मेगापिक्सल से तय नहीं होती। इसके लिए सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन भी मायने रखता है।

अंदर की स्क्रीन टूटने पर खर्च होंगे 1.5 लाख रुपये!

iPhone Duo की कीमत के बाद इसकी रिपेयरिंग कॉस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है। कंपनी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, अगर फोन की अंदर वाली फोल्डेबल स्क्रीन टूट जाती है, तो उसे बदलवाने या ठीक कराने का खर्च करीब 1,49,900 रुपये हो सकता है। यानी सिर्फ इनर डिस्प्ले की मरम्मत पर ही लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं, कवर लेयर को हुए नुकसान की शुरुआती रिपेयरिंग लागत 5,900 रुपये बताई गई है। ध्यान रहे कि कवर लेयर की मरम्मत और पूरी इनर स्क्रीन बदलने का खर्च अलग-अलग हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article