Aaj Ka Vrishchik Rashifal 03 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हो रहा है और बचत बढ़ रही है। बचत के साथ साथ आपकी समृद्धि के बढ़ने का भी योग है जिसके चलते दूरगामी अच्छे परिणाम मिलते चले जाएँ पर आपके मन में बहुत सारी ऐसी चिंताएं भी हैं की कहीं पीठ पीछे कोई नुकसान तो नहीं हो जाएगा।
क्या करें – काम में लगन बनाए रखना अच्छी बात होती है पर इस समय की प्राथमिकता यह है की आप अपने काम से जुड़ी जानकारी को बढ़ाएं। अगर कुछ नया सीखने का विचार है तो उस विचार के साथ जुड़कर मेहनत कर लें। ऐसा करने से आपके कामकाज की स्तिथि में स्थिरता बनाए रखना आसान हो जाएगा।
क्या न करें – हो सकता है आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही हो पर कोई ऐसी उम्मीद न लगाएं की रातों रात कुछ बदलने वाला है। अगर कुछ बदलेगा तो वो आपकी लगातार बनती हुई मेहनत से बदलेगा इसलिए कोई एसे सपने न देखते चले जाएँ जो इस समय पूरे होने वाले नहीं हैं।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेहतर हो रही है और कोई कमी नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है की आप अपनी समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे हैं जिसमें आपकी कोशिशें कामयाब हो सकती हैं। हर छोटा कदम आपको समृद्धि की उन मंजिलों तक ले जा सकता है जो भविष्य में खुशियों को बनाए रखने में मददगार साबित हों।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि को स्थिरता की नजर से देखना होगा। काम में समर्पण भरपूर है पर अस्थिरता भी साथ साथ बनी हुई है जिसके चलते पीठ पीछे क्या हो रहा है आपको इस बात को लेकर भी मन में बहुत सारी चिंता है। आपकी चिंताओं में दम हो सकता है पर चिंता करने से किसी भी तरह का समाधान निकलने वाला नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
