Aaj Ka Kumbh Rashifal 03 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindiकुम्भ (Aquarius) – आपकी सारी योजनाएं अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने के लिए लगी हुई हैं और हालात भी आपकी मदद करते चले जाएँ ऐसा बहुत हद तक संभव है। अपनी बात कह देने से आप किसी का दिल भी जीत सकते हैं।
क्या करें – कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हो सकता है पर उस समृद्धि का रास्ता आपकी कोशिशों से और आपकी सूझबूझ से जुड़ा हुआ है। जितना अपने ज्ञान में वृद्धि करते चले जाएंगे उतना ही आपका भविष्य सुनिश्चित होता चला जाएगा।
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर बनाने के लिए कोई ऐसा फैसला न करें जिसके पीछे आपके लिए कोई दबाव छुपा हुआ हो इसलिए उधार भी लेने की कोशिश न करें क्योंकि उधार को चुकता करना आसान नहीं होगा।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आगे बढ़ाना संभव होता चला जा रहा है क्योंकि इस सारे प्रयास में आपकी सूझबूझ बनी हुई है। अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की घुटन को हटा देने की जरूरत है ताकि आपकी अच्छाई लोगों को नजर आए।
काम और कारोबार – काम और कारोबार की अच्छाई हर रूप से बन रही है। तकदीर भी आपके साथ है और लोगों का समर्थन भी मिला हुआ है। इसी के चलते अपनी लगन और अपना भरोसा बनाए रखने से फायदा जरूर होगा और काम और कारोबार में इजाफा होता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
