Aaj Ka Dhanu Rashifal 03 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – बदलता हुआ समय है और आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। उसका एक बड़ा कारण यह है की कामकाज के प्रति आपका समर्पण बढ़ रहा है और लोगों की सहायता भी मिलती चली जा रही है, इसी के चलते जिंदगी की खुशियों को बनाए रखना आसान भी होता चला जा रहा है।
क्या करें – अपने रवैये को इस रूप से बनाए रखें जिसमें आपकी अच्छाई भी हो और ईमानदारी भी हो। आपने अपनी अच्छाई के बलबूते पर जिंदगी में लोगों का दिल जीता है और अब लोग आपको बेहतर तरीके से समझ रहे हैं। मुश्किलों के बादल भी एक एक करके छँटते चले जा रहे हैं।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में लोगों की मदद जरूर लें पर लोगों की मदद पर आश्रित न होते चले जाएँ। जो कुछ अपने दम पर किया जाएगा वही आपका दूर तक साथ निभाएगा इसलिए आप अपने आत्मसमान को किसी भी वजह से ठेस न लगने दें।
खर्चे और नुकसान – किसी भी तरह की लापरवाही से किया गया फैसला आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और आपका नुकसान कर सकता है इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाते चले जाना ठीक नहीं है। पैसा बहुत मुश्किल से कमाया जाता है और अगर वो बिखरता चला जाए तो बहुत तकलीफ होती है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
