राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 03 दिसंबर 2022: समय का करें सदुपयोग, पढ़ाई-लिखाई में लगाएं मन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 3, 2022, 09:34 AM IST

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना हुआ है। लेकिन आप कहीं न कहीं समय की महत्ता को समझने में अभी भी थोड़ा पीछे है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगाने का अच्छा समय मिला हुआ है। पर आप समय को बर्बाद करते चले जा रहे हैं।

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – काम और कारोबार को नई नजर से देखने की जरूरत है क्योंकि अब आपका लोगों से तालमेल बेहतर होता चला जा रहा है, इसी वजह से काम और कारोबार से जुड़े रिश्तों में भी निखार आता चला जाए यह बहुत हद तक संभव है।

क्या करें – काम और कारोबार से जुड़ी अगर कोई चुनौतियाँ हैं तो उन्हें भी संभाले रखने के लिए आपको मदद मिलती चली जाएगी। लोगों से बढ़ता हुआ जुड़ाव भी इसमें आपकी मदद करेगा और आपकी सूझबूझ भी हालात को संभालने में आपकी सहायता करेगी तो कुल मिलाकर कई चीजों में सुधार हो रहा है जिसका फायदा उठाना होगा।

क्या न करें – लोगों से जरूर जुड़ें पर अपने मन में कोई ऐसा विचार न रखें की आपकी क्षमताओं में कोई कमी है क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और इस समय वही ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने के लिए हर तरह की अच्छाई आपके लिए बन रही है। आपकी सूझबूझ की वजह से ही आपकी सफलता सुनिश्चित होती चली जा रही है इसलिए घर परिवार में रिश्तों का सुख हर तरह से बना हुआ है।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग रहा और समय बर्बाद होता चला जा रहा है। यहाँ तक की आपकी मेहनत में भी कमी आ चुकी है और आपका भरोसा भी टूटता चला जा रहा है। इन सारी चीजों को संभाल लेने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article