राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 03 दिसंबर 2022: प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में लग सकता है ग्रहण, जानें इसे ठीक करने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 3, 2022, 09:36 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर है। पर फिर भी आपको रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों प्यार-मोहब्बत के रिश्तो में तकरार जैसी विकट स्थिति भी पैदा होने की संभावना है। आइए जानते हैं इससे बाहर आने के उपाय।

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – अपनी मेहनत और अपनी बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि के बावजूद आपको रोजमर्रा की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। आपको ऐसा भी लग रहा है की हर चीज आपके खिलाफ होती चली जा रही है और आपकी मुश्किलें बढ़ रही हैं पर यह महज आपके मन में बनाई हुई सोच हो सकती है जिसे दूर कर देने की भी जरूरत है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को इस रूप से देखें की आपने क्या कुछ हासिल कर लिया है और अगर कुछ हासिल करने में कमी रह गई है तो उसे भी समय के साथ प्राप्त किया जा सकता है। कमियों को देखते हुए भी अगर सूझबूझ बनाए रखी जाए तो उन कमियों को दूर करना भी आसान हो जाता है।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में न डालते चले जाएँ। अगर आपकी जानकारी में किसी भी तरह की कमी है तो पहले उसे पुख्ता कर लें ताकि किसी भी छोटी बात को लेकर आपसे गलती न होती चली जाए।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभालना मुश्किल होता चला जा रहा है पर उसके पीछे बहुत सारे कारण हैं। ऐसा लगता है आप अपना ही नुकसान करने पर आमादा हैं पर रिश्तों से जुड़ा कोई नुकसान हो जाए तो उसकी पूर्ति करना बहुत ही मुश्किल होता है।

रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को संभाले रखना होगा और इस प्रयास में आपको लोगों की हर तरह से मदद भी मिलेगी। आपकी अच्छाई यह है की आप लोगों से जुड़ पा रहे हैं और आपसी तालमेल बनाने में आपको हर तरह की सफलता मिलती जा रही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article