राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 03 दिसंबर 2022: रोज के खर्चे में हो सकता है इजाफा, बचत पर देना होगा ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 3, 2022, 09:32 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​03 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार की स्थिति अभी तक तो ठीक-ठाक है। पर रोज के खर्चे पर आप कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। जिससे आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। बचत पर खास ध्यान देने की जरुरत है।

Aaj Ka Kark Rashifal 03 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपने हालात को इस संदर्भ में देखें की कोई छोटी बात बिगड़ती तो नहीं चली जा रही। सिर्फ इस बात से तसल्ली कर लेना ठीक नहीं है की सबकुछ अपने आप ठीक हो जाएगा क्योंकि ऐसा होने वाला नहीं है। अगर रोजमर्रा का कोई नुकसान होता चला जाए तो आगे चलकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

क्या करें – लोगों का सहयोग मिला रहेगा तो बहुत सारी चीजें संभलती चली जाएंगी पर किसी भी अच्छाई से जुड़ी हुई चुनौतियों को समझने की भी जरूरत पड़ेगी। लोग आपके लिए अच्छा सोचते हैं पर हो सकता है वो अपने हित को पहले रखें और बाद में आपकी मदद करें।

क्या न करें – किसी भी तरह के तकरार को बढ़ावा न देते चले जाएँ। आज के इंटरनेट के और व्हाट्सअप के दौर में आप बहुत सारे मेसेजेस भेजते हैं पर ऐसा करते हुए आपको संभलना होगा ताकि कोई गलतफहमी न पैदा हो जाए।

खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चे बढ़ सकते हैं और नुकसान जैसी स्तिथि पैदा हो सकती है। यह और बात है की काम से लाभ बना हुआ है और आर्थिक स्तिथि संभली हुई है पर पैसे के लेनदेन पर नजर रखनी होगी और नुकसान से भी बचना होगा।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता इसलिए संभला हुआ है क्योंकि आप अपनी बात कह पा रहे हैं और अपनी अच्छाई लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। आपकी सूझबूझ इस समय काम करेगी पर लोगों के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास बनाते चले जाने से बचना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article