अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 03 December 2022: वृष और मकर राशि के जातकों को मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानें बाकी राशियों की स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 3, 2022, 07:01 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 December 2022: कर्क और कन्या राशि के जातक को आज व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। वृष और मकर राशि के लोगों को जॉब में नए अवसरों को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मेष और वृष राशि के जातको को आज वाहन चलाने के प्रति सावधानी बरतने की जरुरत है।

Image

Horoscope Today, 03 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03 December 2022: 03 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज-- आज रेवती नक्षत्र है।चन्द्रमा गुरु प्रधान राशि मीन राशि में है।सूर्य वृश्चिक में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- चन्द्रमा व गुरु व व्यय भाव में तथा कर्म स्थान के शनि व्यवसाय में विदेश से लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल व चन्द्र गोचर जमीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष-आज का दिन चन्द्रमा गुरु के साथ इसी राशि से एकादश में रहकर दिवस को मङ्गलमय बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से सप्तम सूर्य शुभ है व द्वितीय मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन-कर्म स्थान पर चन्द्रमा गुरु के साथ संतान को लाभ देगा। खष्ठम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।

4.कर्क-आज का दिन चन्द्रमा गुरु के साथ इसी राशि से नवम में है।छात्रों के लिए सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।

5. सिंह-गुरु -चन्द्रमा का अष्टम भाव में व सूर्य का चतुर्थ गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

6. कन्या-सप्तमभाव में चन्द्रमा तथा गुरु संतान व दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।मूंग व चावल का दान करें।

7. तुला- आईटी व बैंकिंग के लोग सफल रहेंगे।बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्नता रहेगी।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक-चन्द्रमा का इस राशि से पँचम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान शिव जी की पूजा करें।घर से निकलते समय लेफ्ट साइड में शमी का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य का गोचर द्वादश भाव में है।संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।सप्त अन्न का दान करें।

10. मकर- -चन्द्रमा व गुरु एकसाथ तृतीय भाव में हैं।जाँब से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे,शिक्षा में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें व पिता का आर्शीवाद लें ।बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन- चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इस राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं।शुक्र शुभ फलदायक है।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। लव लाइफ में सुखद यात्रा के संकेत हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article