राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 30 नवंबर 2022: तकदीर को आजमाने की जगह मेहनत पर दें ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 30, 2022, 09:15 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है इसलिए उसमें मेहनत करें। तकदीर को आजमाने से कुछ नहीं होगा।

Image

आज का वृषभ राशिफल, 30 नवंबर 2022: तकदीर को आजमाने की जगह मेहनत पर दें ध्यान

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: कामकाज के प्रति अपनी लगन बनाए रखनी होगी और वो तभी संभव हो पाएगा अगर आप काम में मन लगाएंगे। सिर्फ सोचने से या योजना बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाने के लिए भी आपको लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

क्या करें – अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की बचैनी को हटा दें क्योंकि बेचैनीयों की वजह से आपने अपने लिए परेशानियों को बुलावा दे रखा है। पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर भी आप चिंतित हैं और अपने घर परिवार में लोगों के बनते बिगड़ते विचारों की वजह से भी चिंताएं बढ़ी हुई हो सकती हैं, जिसे काबू तो करना ही पड़ेगा।

क्या न करें – सिर्फ तकदीर को आजमाने के प्रयास में कोई खतरा न मोल लेते चले जाएँ क्योंकि इस समय आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता हैं और आपका नुकसान भी कर सकता है इसलिए जानकारी के आभाव में किसी भी तरह की गलती करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है और आपको मेहनत तो करनी ही पड़ेगी पर सबसे बड़ी जरूरत यह है की अपना मन लगाना होगा और काम के प्रति अपने मन को साफ कर लेना होगा। सिर्फ बदलाव का सोचते चले जाना ही किसी समस्या का हल नहीं है बल्कि स्थिरता बनाने से ही आप अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को दूर का पाएंगे।

धन दौलत – धन का आगमन अच्छा बना हुआ है और अचानक लाभ भी हो सकता है बल्कि पैसा इस रूप से भी आ सकता है जिसमें आपने बहुत ज्यादा मेहनत न की हो, यह आपके लिए अच्छाई है की आपको अपनी समृद्धि को बढ़ाने का मौका मिला हुआ है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article